फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vaani Kapoor gives reaction on Diljit Dosanjh film Sardaar Ji 3 release

Vaani Kapoor: दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' की रिलीज पर वाणी कपूर ने रखी राय, कहा- 'नहीं टूटा कानून'

Thu, 07 Aug 2025 11:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 07 Aug 2025 11:23 AM IST
सार

Vaani Kapoor On Sardaar Ji 3: फिल्म 'अबीर गुलाल' के बाद 'सरदार जी 3' का बहिष्कार हुआ। ऐसे में वाणी कपूर ने इस फिल्म की रिलीज पर अपनी बात रखी है।
 

विज्ञापन
Vaani Kapoor gives reaction on Diljit Dosanjh film Sardaar Ji 3 release
वाणी कपूर, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के साथ वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' इस साल पहलगाम हमले की वजह से रिलीज नहीं हो सकी। इस मामले के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3', जिसमें पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर भी हैं को विदेशों में रिलीज किया गया। फिल्म की रिलीज पर काफी हंगामा हुआ। इसके बहिष्कार की मांग की गई। हाल ही में एक बातचीत में वाणी कपूर ने 'सरदार जी 3' का बचाव किया है।
विज्ञापन

फिल्म रिलीज न होने से निर्माता को नुकसान होगा
एनडीटीवी से बातचीत में वाणी कपूर ने कहा 'मुझे याद है कि यह फिल्म पहलगाम हमले से पहले शूट की गई थी। ऐसे में मुझे लगता है कि अगर फिल्म रिलीज नहीं होगी तो निर्माता के पैसे फंस जाएंगे। मुझे लगता है कि इस फिल्म को बनाने में 100 से ज्यादा लोग लगे थे। जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी तब हालात दूसरे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Vaani Kapoor gives reaction on Diljit Dosanjh film Sardaar Ji 3 release
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vaanikapoor
दिलजीत वैश्विक स्टार हैं 
वाणी कपूर ने आगे कहा 'मुझे नहीं लगता कि उनका मकसद देश की बेहुरमती करना था। वह एक वैश्विक स्टार हैं। उन्हें विश्व स्तर पर देखा जाता है। उन्हें जो ठीक लगा उन्होंने वैसा काम किया। मुझे लगता है कि इससे कोई भी कानून नहीं टूटा है।'

यह खबर भी पढ़ेंFaisal Malik: 'पंचायत' फेम फैसल मलिक ने की अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा की तारीफ, बताया किसलिए हैं खास
विज्ञापन

मुश्किलों में फंसी थी 'अबीर गुलाल'
आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' मुश्किलों में फंस गई थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने अभिनय किया था। यह फिल्म कश्मीर के पहलगाम में हमले के बाद विवादों में आई थी। लोगों का कहना था कि इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार ने काम किया है और पाकिस्तानी आतंकियों ने ही पहलगाम में हमले को अंजाम दिया था। पाकिस्तानी हमले में कई पर्यटक मारे गए थे।

'सरदार जी 3' का बहिष्कार
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' के साथ भी यही मामला है। लोगों का कहना है कि इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर ने अभिनय किया है। ऐसे में इस फिल्म का बहिष्कार किया जाना चाहिए। फिल्म को भारत में नहीं रिलीज किया गया है। पाकिस्तान समेत दुनियाभर में यह फिल्म रिलीज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed