Vaani Kapoor: ‘बदतमीज गिल’ में तूफान मचाने आ रही हैं वाणी कपूर, अपारशक्ति और परेश रावल देंगे साथ
अभिनेत्री वाणी कपूर नवजोत गुलाटी की आगामी फिल्म ‘बदतमीज गिल’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म को ‘आधुनिक युग का नाटक’ के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म में वाणी कपूर के किरदार का भी खुलासा किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों के बीच आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री निर्माता नवजोत गुलाटी की आगामी फिल्म ‘बदतमीज गिल’ में नजर आएंगी। फिल्म को ‘आधुनिक युग का नाटक’ बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एक लड़की की कहानी है, जिसका परिवार बरेली और लंदन में है।
बरेली में होगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जल्द ही बरेली में शुरू होगी। फिल्म में वाणी कपूर के अलावा अभिनेता अपारशक्ति खुराना और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि लड़की के भाई के किरदार में अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे और पिता की भूमिका परेश रावल निभाएंगे।
Anupamaa: 'अनुपमा' के साथ पति को रोमांस करते देख चिढ़ जाती हैं गौरव खन्ना की पत्नी? बयान से मचाई हलचल
खूबसूरत और आत्मविश्वासी लड़की की थी तलाश
फिल्म निर्माता निकी भगनानी और विक्की भगनानी ने एक बयान में कहा कि उन्हें एक खूबसूरत और आत्मविश्वासी लड़की की जरूरत थी। जो फिल्म के किरदार के अनुसार अपने परिवार और दोस्तों के लिए उत्पात मचा सके। उन्होंने कहा कि वाणी वास्तविक जीवन में ऐसी ही है। वो जब उनसे मिले तो उन्हें लगा कि उनको मुख्य किरदार मिल गई है। निर्माताओं को लगता है कि वह अपनी मौजूदगी से स्क्रीन को चमका देंगी। वह आशा करते हैं कि वह दर्शकों का अपनी फिल्म से मनोरंजन कर पाएंगे।
‘बदतमीज गिल’ के पीछे है इनका हाथ
‘बदतमीज गिल’ का निर्माण निकी भगनानी और विक्की भगनानी करेंगे। फिल्म को नवजोत गुलाटी ने लिखा है। वह इस तरह की फिल्में लिखने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘रनिंग शादी’, ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ लिखी हैं। गुलाटी ने ‘जय मम्मी दी’ और आगामी फिल्म 'पूजा मेरी जान' का निर्देशन भी किया है।
वाणी कपूर वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के आगामी कार्यों की बात करें तो ‘खेल-खेल में’ वह अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी वर्क, आदित्य सील, प्रग्या जायसवाल और फरदीन खान के साथ नजर आएंगी।
Deepak Tijori: दीपक का छलका दर्द, बोले- अमृता नहीं चाहती थीं कि सैफ मेरी फिल्म ‘पहला नशा’ में कैमियो करें