Varun Dhawan: पिता डेविड धवन के साथ फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं वरुण धवन, इस दिन रिलीज होगी अगली फिल्म
पिता डेविड धवन के साथ वरुण की यह चौथी फिल्म होगी, जो एक फैमिली कॉमेडी एंटरटेनमेंट फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता वरुण धवन की गिनती इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में होती है। अपने अभिनय से वरुण ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। वहीं अब तक के करियर में वरुण ने कई सफल फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने पिता वरुण धवन ने निर्देशन में 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी सफल फिल्में दी। अब एक बार फिर वरुण पिता डेविड धवन के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं।
फिल्म के रिलीज डेट का एलान
गौरतलब है कि डेविड धवन की इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी करेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है, जिसे 2 अक्टूबर को 2025 को देशभर में रिलीज किया जाएगा। यह एक फैमिली कॉमेडी एंटरटेनमेंट फिल्म होगी। पिता डेविड धवन के साथ वरुण की यह चौथी फिल्म होगी।
Sunny-Himesh-Prabhudeva: जल्द एक साथ नजर आएंगे सनी लियोनी, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा, दर्शक हुए बेसब्र
2014 में पहली बार पिता डेविड धवन की फिल्म में वरुण आए थे नजर
वरुण ने पहली बार पिता डेविड धवन के साथ 2014 में 'मै तेरा हीरो' फिल्म में काम किया था, जो तेलुगु फिल्म 'कंदिरीगा' की रीमेक थी। वरुण धवन के अलावा इस फिल्म में नरगिस फाखरी और इलियाना डीक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद वरुण साल 2017 में 'जुड़वा 2' में नजर आए थे। पिता डेविड धवन के साथ काम करने को लेकर एक साक्षात्कार में वरुण ने कहा था कि उनके पिता कॉमेडी किंग हैं। उन्होंने तीन दशकों तक इस तरह की फिल्में बनाई और उन्हें सफलता मिली। ऐसे में उनके साथ करने में सुरक्षित महसूस करता हूं।
दोनों जोड़ी ने आखिरी बार फिल्म कुली में किया था साथ काम
आखिरी बार वरुण ने पिता डेविड धवन की फिल्म 'कुली' में काम किया था। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण के अलावा सारा अली खान और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि, पिछली फिल्मों के मुकाबले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।
The Family Star: विजय-मृणाल की फिल्म 'द फैमिली स्टार' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, हटाए गए यह वाले दृश्य