फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran Actress Rekha Rare Public Appearance In Mumbai She Looks Stunning In All White Outfit

आंखों पर चश्मा और सिर पर सफेद दुपट्टा, स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं रेखा

Tue, 28 Oct 2025 09:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 28 Oct 2025 09:42 PM IST
सार

Rekha Rare Appearance: दिग्गज अभिनेत्री रेखा लंबे वक्त बाद आज पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं। इस दौरान वो काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

विज्ञापन
Veteran Actress Rekha Rare Public Appearance In Mumbai She Looks Stunning In All White Outfit
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी खूबसूरती और अदाओं से 70-80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली वेटरेन एक्ट्रेस रेखा की एक झलक पाने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं। रेखा का स्टाइल और लुक्स हमेशा अलग रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री को आज मुंबई में स्पॉट किया गया। अब रेखा का वीडियो वायरल है।

विज्ञापन

ऑल व्हाइट आउटफिट में नजर आईं रेखा
लंबे वक्त के बाद रेखा को आज मुंबई की सड़कों पर देखा गया। जहां वो पैपराजी के कैमरों में भी कैद हुईं। इस दौरान अभिनेत्री सफेद रंग की पोशाक में नजर आईं। रेखा एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से निकलते समय कैमरे में कैद हुईं। इस दौरान वो ऑल व्हाइट आउटफिट में थीं। उन्होंने अपने सिर को भी सफेद रंग के दुपट्टे से ढक रखा था। आंखों पर चश्मा लगाए रेखा का स्वैग एकदम अलग नजर आया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं रेखा
रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने अपने कई दशक लंबे करियर में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की लगभग 200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। रेखा को इंडस्ट्री में कई ट्रेंड सेट करने के लिए भी जाना जाता है। वो एक वक्त में इंडस्ट्री की फैशन आईकॉन रही हैं। हालांकि, अब रेखा पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। उन्हें अवॉर्ड नाइट्स या फिर इवेंट्स में ही देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed