फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Kaushal Meets Gurdas Maan Shares Post saying Every moment with him feels like a blessing

विक्की कौशल ने गुरदास मान से की मुलाकात, खास पोस्ट साझा कर लिखा, 'फैन हूं, हमेशा रहूंगा, शुक्रगुजार हूं'

Sat, 13 Jun 2026 02:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jun 2026 02:28 PM IST
सार

Vicky Kaushal-Gurdas Maan: अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने गुरदास मान के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Meets Gurdas Maan Shares Post saying Every moment with him feels like a blessing
विक्की कौशल-गुरदास मान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। फिल्मों और काम के अलावा वे निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां भी यहां फैंस के साथ साझा करते हैं। मगर, अपना हालिया पोस्ट उन्होंने पंजाबी सिंगिंग के सम्राट गुरदास मान के लिए लिखा है। विक्की ने पोस्ट में गुरदास के लिए सम्मान और प्यार दिखाया है।

विज्ञापन

गुरदास मान की गोद में सिर टिकाए नजर आए विक्की
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शनिवार को एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसमें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक गुरदास मान के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। वे गुरदास मान की गोद में सिर टिकाकर लेटे हैं और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में गुरदास और विक्की दोनों पोज दे रहे हैं। गुरदास जहां सोफे पर बैठे हैं, वहीं विक्की जमीन पर बैठे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)



बोले- 'हमेशा फैन रहूंगा'
तस्वीरों के साथ विक्की कौशल ने जो कैप्शन लिखा है, उससे समझा जा सकता है कि गुरदास मान के लिए उनके दिल में कितना सम्मान है। अभिनेता लिखते हैं, 'उनके गाने सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ बिताया हर पल किसी आशीर्वाद जैसा लगता है। मेरे लिए, वे हमेशा महान रहे हैं और रहेंगे। हमेशा उनका फैन रहूंगा और हमेशा उनका आभारी रहूंगा। गुरदास मान साहब'। विक्की के  इस पोस्ट पर फराह खान और बादशाह सहित कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है।





विक्की-कैटरीना की शादी में शामिल हुए थे गुरदास मान
बता दें कि गुरदास मान साल 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में भी शामिल हुए थे। राजस्थान में संपन्न हुई इस शाही शादी में गुरदास ने अपना गाना 'तेरी जोड़ी जीवे' गाया था और जोड़े को आशीर्वाद दिया था। विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी साथ दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed