फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Kaushal Shows son photo to Alia Bhatt she gives cute reaction

विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? वायरल हुआ राहा की मम्मी का रिएक्शन

Tue, 16 Dec 2025 08:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 16 Dec 2025 08:55 PM IST
सार

Vicky Kaushal And Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फोटो वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं फोटो में क्या खास है?

विज्ञापन
Vicky Kaushal Shows son photo to Alia Bhatt she gives cute reaction
विक्की कौशल, आलिया भट्ट - फोटो : एक्स

विस्तार

आलिया भट्ट और विक्की कौशल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच दोनों कलाकार एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। इस अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक साथ बैठे हैं। इस बीच विक्की कौशल, आलिया भट्ट को अपने फोन में कुछ दिखा रहे हैं। इस पर आलिया भट्ट ने रिएक्शन दिया है। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने दिया क्यूट रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल और आलिया भट्ट ब्लैक आउटफिट में हैं। दोनों एक महफिल में बैठे हैं। इस बीच विक्की कौशल अपने फोन में आलिया भट्ट को कुछ दिखा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को अपने बेटे का फोटो दिखाया है। इस पर अभिनेत्री ने क्यूट रिएक्शन दिया है। आलिया भट्ट भी एक बच्चे की मां हैं। उनकी बेटी का नाम राहा कपूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट
तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'उनका रिएक्शन देखकर मुझे भी बच्चे की फोटो देखनी है।' एक और यूजर ने लिखा 'सभी पिता का कानून। हमेशा अपने बच्चों की फोटोज साथी को दिखाओ।'
विक्की कौशल और आलिया भट्ट दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।


विज्ञापन

Vicky Kaushal Shows son photo to Alia Bhatt she gives cute reaction
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे की वायरल तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaifcutie
माता-पिता बने विक्की और कटरीना
ख्याल रहे कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बेटे के जन्म के बारे में बताया था। दोनों ने अभी तक ना तो अपने बच्चे का नाम बताया है और ना ही बच्चे की झलक दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed