'बरसात और तुम'; मुंबई की बारिश में एक-दूजे के प्यार में डूबे विक्की कौशल-कैटरीना; शेयर की रोमांटिक तस्वीर
Vicky Kaushal-Katrina Kaif: मुंबई में मानसून पूरे शबाब पर है। मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इस खुशनुमा मौसम में विक्की कौशल ने कैटरीना के साथ तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। ये चर्चित जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वजह है, एक प्यारी सी तस्वीर, जिसे खुद विक्की कौशल ने साझा किया है।
कैटरीना के प्यार में डूब विक्की
मुंबई की बारिश मशहूर है। मानसून की दस्तक के साथ खूब बरसात हो रही है। विक्की कौशल भी इस खुशनुमा मौसम में अपनी लेडी लव के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी और कैटरीना के साथ एक फोटो पोस्ट की है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में कपल बारिश का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है।
विक्की ने लिखा- 'बारिश और तुम'
विक्की कौशल बालकनी से बारिश का नजारा देख रहे हैं। वहीं, कैटरीना कैफ भी उनके कंधे पर सिर टिकाए सुहावने मौसम को निहार रही हैं। पोस्ट के साथ विक्की ने कैप्शन बहुत प्यारा लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'बारिश और तुम'।
फैंस ने लुटाया प्यार, लिखा- 'नजर न लगे'
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा- 'सच्ची मोहब्बत कुछ ऐसी होती है'। एक यूजर ने लिखा, 'विहान के मम्मी पापा'। एक यूजर ने लिखा, 'इकबाल अपनी रियल सहमत के साथ'। वहीं नेटिजंस दुआ कर रहे हैं कि इस जोड़ी को किसी की नजर न लगे। बता दें कि विक्की और कैटरीना ने साल 2021 में शादी रचाई। कपल का एक बेटा है विहान है।