Parineeta Trailer: 20 साल बाद फिर से थिएटर्स में रिलीज होगी ‘परिणीता’, विद्या बालन की इस फिल्म का ट्रेलर जारी
Parineeta Re-Release Trailer Out: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत 'परिणीता' 20 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2005 में अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म फिल्म 'परिणीता' रिलीज हुई थी। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया ट्रेलर दोबारा रिलीज करके प्रशंसकों को चौंका दिया है। इस बार यह फिल्म दर्शकों को शानदार अनुभव दे सकती है। आइए जानते हैं ये फिल्म थिएटर्स में कब रिलीज होगी और क्या है कैसा है इसका ट्रेलर।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज
विद्या बालन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2005 से की थी और उनकी पहली फिल्म का नाम था 'परिणीता'। अब यह फिल्म दोबारा थिएटर्स में रिलीज होगी, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में एक बार फिर से सैफ अली खान और विद्या बालन का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। साथ ही ट्रेलर की क्वालिटी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसके अलावा 'पिया बोले' सॉन्ग क्लासिक मूवी का एहसास करा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)
थिएटर में इस दिन से देख सकेंगे फिल्म?
विद्या बालन अभिनीत 'परिणीता' फिल्म सिनेमाघरों में 29 अगस्त को दोबारा रिलीज होगी। इस बार निर्माताओं ने फिल्म की क्वालिटी को 8K में बढ़ाकर बडे़ पर्दे पर प्रदर्शित करने का मन बनाया है, जो दर्शकों को नयापन और रोमांचक अनुभव देगा। 'परिणीता' का ट्रेलर यह दिखाता है कि दो दशक बाद भी फिल्म अपने संगीत, शानदार अभिनय और दमदार कहानी के साथ वापसी करने को तैयार है।
यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: तमिलनाडु में विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को बैन करने की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला
‘परिणीता’ फिल्म के बारे में
‘परिणीता’ फिल्म को प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में विद्या बालन (ललिता) और सैफ अली खान (शेखर) के अलावा संजय दत्त (गिरीश) और दीया मिर्जा (गायत्री) भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें दिखाया जाता है कि ललिता और शेखर बचपन के दोस्त होते हैं, फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है। इसके बाद समाज और परिवार के नियमों के आगे उनका प्यार संघर्ष करता नजर आता है।