फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Sethupathi Birthday South superstar popularity in South as well as Hindi belt know about merry christmas

Vijay Sethupathi: साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी विजय सेतुपति की है खूब लोकप्रियता, इन फिल्मों से किया कमाल

Tue, 16 Jan 2024 08:18 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 08:18 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sethupathi Birthday South superstar popularity in South as well as Hindi belt know about merry christmas
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपति हिंदी सिनेमा के भी चहेते बन चुके हैं। बीते कुछ सालों में उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया और अपने किरदार से दर्शकों को फैन बना लिया। सहायक रोल निभाते-निभाते विजय ने अपने काबिलियत और हुनर के दम अपनी पहचान बनाई और देखते ही देखते फिल्मों का मुख्य आकर्षण बन गए। आज के दौर विजय हिंदी फिल्मों में भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल वे कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर चर्चा में हैं। चलिए विजय के 46वें जन्मदिन आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

विज्ञापन

Vijay Sethupathi Birthday South superstar popularity in South as well as Hindi belt know about merry christmas
'मेरी क्रिसमस' - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 विजय सेतुपति शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी में नजर आए, इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म जवान में मुख्य विलेन की भूमिका निभाई और फिलहाल वे श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस में नजर आ रहे हैं, जो थिएटर में चल रही है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यह वे फिल्में हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में विजय सेतुपति को एक मजबूत पहचान दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Sethupathi Birthday South superstar popularity in South as well as Hindi belt know about merry christmas
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन विजय के लिए यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में संघर्षों का भी दौर देखा है। अपना खर्च निकालने के लिए उन्होंने सेल्समैन, फोन बूथ ऑपरेटर जैसी नौकरियां की। फिल्मों में आने से पहले विजय अकाउंटेंट का भी काम किया। पैसों के लिए विजय ने हर तरह के किरदार निभाए। उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी किए, लेकिन साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'थेनमुर्क परुवाकाटरू' से उनकी किस्मत पलटी और लोगों ने उन्हें नोटिस करने लगे।

विज्ञापन

Vijay Sethupathi Birthday South superstar popularity in South as well as Hindi belt know about merry christmas
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में आने से पहले विजय साउथ इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुके थे। बतौर अभिनेता उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इस दौरान उनकी साउथ फिल्मों की हिंदी डब मूवी हिंदी दर्शकों को पसंद आने लगी। इस लिस्ट में प्रमुख रूप से तृषा के साथ आई उनकी फिल्म '96' थी।

Vijay Sethupathi Birthday South superstar popularity in South as well as Hindi belt know about merry christmas
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद वे कमल हसन स्टारर 'विक्रम' में विलेन की भूमिका में नजर आए। आर माधवन के साथ उनकी फिल्म विक्रम वेधा भी हिंदी दर्शकों को काफी पसंद आई। इन फिल्म के जरिए विजय सेतुपति को हिंदी सिनेमा के दर्शक पहचानने लगे। इसके बाद उन्होंने हिंदी की कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया, जिसे खूब सराहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed