फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virat Kohli and Anushka Sharma Returned to Mumbai from bangalore stampede video viral users angry

Virat-Anushka: बंगलूरू हादसे के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का, नाराज यूजर बोले- इनको कोई फर्क नहीं पड़ता

Thu, 05 Jun 2025 12:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Jun 2025 12:41 PM IST
सार

Virat Kohli-Anushka Sharma: बंगलूरू में हुए हादसे के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई लौट आए हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग विराट कोहली को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma Returned to Mumbai from bangalore stampede video viral users angry
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेटर विराट कोहली ने आईपीएल की अपनी पहली ट्रॉफी जीती है। हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं। विराट कोहली ने जब आईपीएल ट्रॉफी जीती तो वह भावुक हुए। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें गले लगाया। इन सभी लम्हों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। अब ट्रॉफी जीतने के बाद विराट और अनुष्का मुंबई लौट आए हैं। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए विराट-अनुष्का
आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने सफेद शर्ट और नीली जींस पहनी है। उन्होंने सर पर कैप लगाई है और सनग्लास पहना है। इसी के साथ विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी है। उन्होंने भी सनग्लास पहना है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह एयरपोर्ट से निकल रहे हैं, तो एक व्यक्ति ने उनका सामान पकड़ा हुआ है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विराट कोहली पर नाराज हो रहे फैंस
विराट और अनुष्का के मुंबई आने पर उनके फैंस काफी गुस्से में हैं। वह विराट कोहली पर नाराज हो रहे हैं। दरअसल 4 जून को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडिय में क्रिकेट टीम आरसीबी के जीत के जश्न कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। भगदड़ में लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है। चूंकि विराट कोहली आरसीबी टीम का हिस्सा थे इसलिए यूजर्स उन पर नाराज हो रहे हैं।

यूजर बोले इनको फर्क नहीं पड़ता
एक यूजर ने लिखा है 'पता नहीं क्यों लोग क्रिकेटर्स और एक्टर्स को इतनी अहमियत देते हैं। ये लोग आम इंसान की तरह हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'अभी भी इयरफोन में म्यूजिक सुन रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'अस्पताल में जाना चाहिए था।' एक और यूजर ने लिखा है 'इनकी वजह से 13 लोगों की मौत  हो गई।' एक और यूजर ने लिखा क्रिकेट के लिए 4 जून काला दिन। इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों स्टेडियम में बैठ के हंस रहे थे।


क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि मंगलवार को खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती है। इसके बाद 4 जून को आरसीबी टीम प्रबंधन ने एक्स पर बताया कि बंगलूरू में शाम 5 बजे एक विजयी जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन होगा। इस खबर के बाद स्टेडियम के पास हजारों की तादाद में लोग जमा हो गए। इसके बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed