ट्विनिंग करते नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दोनों का कूल लुक
सिलेब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया। इस बीेच दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ज्यादा पब्लिक ईवेंट्स में शामिल नहीं होते और अपनी लाइफ को निजी रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगर आप विराट या अनुष्का में से किसी के भी फैन हैं और दोनो की एक झलक देखना चाहते हैं, तो आइए हम आपकी सुबह और खूबसूरत बनाते हैं।
विराट अनुष्का ने की ट्विनिंग
हाल ही में विराट और अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट लेते नजर आए। पैपराजी ने उन्होंने एयरपोर्ट के गेट के पास पर कैप्चर किया। इस बीच दोनों लगभग ट्विनिंग करते नजर आए। अनुष्का ने सिंपल लेकिन सुंदर ऑफ-वहाइट कुर्ता पहना हुआ था, जिस पर फूल बने हुए थे।
वहीं विराट भी पीछे कहां रहते हैं। वे भी क्रीम कलर की शर्ट और ब्राउन कलर का पेंट में किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। दोनों काले चश्में में काफी कूल कपल लग रहे थे। फैंस ने इस वीडियो पर काफी प्यार बरसाया। एक ने कमेंट किया- क्या कूल कपल है। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- रब ने बना दी जोड़ी। एक यूजर ने लिखा- सिंपल लेकिन कूल लुक।
‘छकड़ा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का
विराट कोहली ने हाल ही में न्यूजीलेंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज में वे भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन मैचों में कुल 240 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।
वहीं, अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘छकड़ा एक्सप्रेस’ अभी तक रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की जिंदगी और उनके क्रिकेट करियर पर आधारित है। फिल्म के मेकर्स ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि फिल्म कब रिलीज होगी।