फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virat Kohli Anushka Sharma Returns Home After Winning RCB First IPL Trophy Fans Reaction On Viral Video

Virat-Anushka: जीत के बाद घर लौटे विराट-अनुष्का, एयरपोर्ट पर साथ देख फैंस ने लुटाया प्यार

Wed, 04 Jun 2025 01:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Jun 2025 01:19 PM IST
सार

Virat-Anushka At Airport: विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद अब अपने घर लौट आए हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Returns Home After Winning RCB First IPL Trophy Fans Reaction On Viral Video
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल की अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के बाद हर तरफ विराट कोहली के चर्चे हो रहे हैं। जीत के बाद मैदान पर उनके भावुक होने से लेकर पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाने और उनकी तारीफ करने तक, विराट-अनुष्का का हर मोमेंट वायरल है। अब विराट-अनुष्का खिताब जीतने के बाद वापस अपने घर लौट आए हैं। दोनों का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर साथ नजर आए विराट-अनुष्का
आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अब विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वापस घर लौट आए हैं। विराट-अनुष्का का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट रेड टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं। जबकि अनुष्का शर्मा ब्लू जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। अपने-अपने लगेज पकड़े विराट अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट ने फैंस को देखकर उनकी ओर वेव भी किया।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने दी जीत की बधाई
दोनों का एकसाथ वीडियो सामने आने के बाद फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही विराट-अनुष्का को जीत के लिए बधाई भी दे रहे हैं।



एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि पुरुष की सफलता के पीछे औरत का हाथ होता है।



जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘मेहनत, ईश्वर में विश्वास और समर्पण से किया गया हर काम अंत में सुखद अनुभव देता है।’





तो वहीं एक यूजर ने विराट और अनुष्का के प्यार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ में भी विराट की आंखे हमेशा अनुष्का पर ही रहती हैं।


18 साल का इंतजार हुआ पूरा
जाहिर है कि मंगलवार को खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर 18 सीजन में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती है। इस जीत के बाद विराट कोहली मैदान पर काफी भावुक नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed