{"_id":"683685819b0ba69d2c0124ae","slug":"virat-kohli-sends-flying-kiss-to-anushka-sharma-from-gorunda-after-winning-ipl-match-against-lsg-vs-rcb-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
IPL 2025: आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल
Wed, 28 May 2025 09:10 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 28 May 2025 09:10 AM IST
सार
Viral Video: मंगलवार को लखनऊ में खेले गए आईपीएल मैच में आरसीबी ने एलएसजी को हरा दिया था। जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच प्यारा सा रिएक्शन वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच आरसीबी और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में क्रिकेटर विराट कोहली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद विराट और अनुष्का शर्मा के बीच की कमेस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें विराट मैदान से ही अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का को प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं। देखें वायरल वीडियो।
विज्ञापन
अनुष्का ने विराट को दिया फ्लाइंग किस
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपनी टीम आरसीबी की जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट ग्राउंड में घूमते दिख रहे हैं और फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इसी दौरान विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते हैं और उधर से अभिनेत्री भी उन्हें फ्लाइंग किस के जरिए अपना प्यार भेजती हैं। अक्सर हम देखते हैं ये दोनों अपने प्यार का इजहार मैदान पर करते रहते हैं।
विज्ञापन
Real Lover Boy! #virushka pic.twitter.com/e9eDSYHZrj
विज्ञापन विज्ञापन— TANYA SINGHANIA (@tanya_singhania) May 27, 2025
इस जीत से विराट बेहद खुश
इस मैच को जीत विराट की टीम आरसीबी ने क्वालीफायर वन में जगह बना ली है। जितेश शर्मा और विराट कोहली की ताबड़तोड़ पारी से आरसीबी ने एलएसजी के 237 रनों को बौना साबित कर दिया और जीत हासिल कर ली। इससे पहले एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने भी जोरदार शतक के जरिए अपने फॉर्म में वापसी हासिल की। साथ ही आपको बताते चलें कि आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली बेहद खुश दिखे, क्योंकि टीम अब पहली बार खिताब जीतने की ओर बढ़ चली है।
यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: ‘अपने फैसले पर टिके रहना मुझे सुकून देता है’, ‘स्पिरिट’ विवाद के बीच बोलीं दीपिका पादुकोण
विराट और अनुष्का ने किया दर्शन
बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की जीत के लिए भी प्रार्थना की थी।