{"_id":"6984d3f71a26f7507c0214a3","slug":"vishal-shelke-reveals-about-arijit-singh-future-plans-after-retirement-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट के बाद इस फील्ड में काम करना चाहते हैं अरिजीत सिंह, म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रिटायरमेंट के बाद इस फील्ड में काम करना चाहते हैं अरिजीत सिंह, म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार
Vishal Shelke On Arijit Singh: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया था। उनके इस फैसले से इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने बताया कि अरिजीत आगे क्या करना चाहते हैं।
विशाल शेल्के, अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के कई फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं’ के लिए भी गाने बनाए हैं। अरिजीत के सिंगिंग छोड़ने के फैसले ने कई फैंस का दिल तोड़ा। लोगों के मन में सवाल था कि अब अरिजीत क्या करेंगे? इस मामले पर विशाल ने अपनी राय रखी और अरिजीत के इस फैसले पर खुलकर बातचीत की।
Trending Videos
म्यूजिक से जुड़े रहेंगे अरिजीत
अरिजीत से जब विशाल ने पर्सनली बातचीत की, तो उन्हें पता चला कि अरिजीत रिटायर नहीं हो रहे हैं, बल्कि अपना समय म्यूजिक से जुड़ी और अन्य चीजों में लगाना चाहते हैं। मनी कंट्रोल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘अरिजीत के इस फैसले के पीछे सिर्फ वही वजह नहीं है, जो दिख रही है। इसके पीछे और भी बहुत कुछ है। अरिजीत ने यह फैसला लिया है कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। हालांकि वह म्यूजिक से जुड़े रहेंगे। वह खुद के गाने बनाते और गाते रहेंगे। उनका अपना चैनल भी है। तो वह म्यूजिक में काम करते रहेंगे। साथ ही वह आगे कॉन्सर्ट्स भी करेंगे।’

अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या फिल्ममेकिंग करना चाहते हैं अरिजीत?
विशाल शेल्के ने आगे बताया ‘अरिजीत का यह फैसला म्यूजिक से आगे बढ़कर कहानी कहने और क्रिएटिव कामों के प्रति बढ़ते जुनून से जुड़ा है। अरिजीत की फिल्ममेकिंग में गहरी दिलचस्पी है। शायद वे अपनी कोई फिल्म बनाएं। यह वो सेक्टर है जिस पर अरिजीत फिलहाल फोकस कर रहे हैं। यही वजह है, जिसके लिए अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला किया है।’

क्यों टल गई ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट? मेकर्स ने बताई बड़ी वजह; जल्द करेंगे नई तारीख का एलान
अरिजीत ने सोशल मीडिया पर किया था रिटायरमेंट का ऐलान
अरिजीत सिंह पिछले महीने अचानक प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का एलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था। सिंगर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘हैलो, आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। इतने साल तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’ हालांकि, अरिजीत ने स्पष्ट किया था कि वे संगीत बनाना जारी रखेंगे और कॉन्सर्ट भी करते रहेंगे।