फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Citadel Honey Bunny Varun Dhawan reveal this song plays in his mind when Samantha hits him too cute to handle

Citadel Honey Bunny: वरुण धवन ने साझा कीं सिटाडेल हनी बनी के सेट से BTS तस्वीर, बोले- जब सामंथा मारती थीं...

Wed, 30 Oct 2024 06:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Oct 2024 06:18 PM IST
सार

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'सिटाडेल: हनी बनी' की सह-कलाकार सामंथा रूथ प्रभु के साथ एक मजेदार तस्वीर साझा की, साथ ही एक मजेदार खुलासा भी किया।

विज्ञापन
Citadel Honey Bunny Varun Dhawan reveal this song plays in his mind when Samantha hits him too cute to handle
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु अभिनीत सिटाडेल: हनी बनी का प्रीमियर 7 नवंबर, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाला है। राज और डीके का यह सीरीज 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक है, जिसे देखने के लिए प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में, वरुण ने अपने सोशल मीडिया पर सामंथा के साथ एक बिहाइंड द सीन फोटो तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि जब भी सामंथा उन्हें मारती हैं तो उनके दिमाग में एक स्पेशल गाना बजता है। 
विज्ञापन


वरुण ने साझा की खास तस्वीर
बीटीएस तस्वीर में वरुण और सैम को एक साथ बैठे हैं। दोनों को गले मिलते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ आरे आरे गाना भी है। कमेंट सेक्शन में सामंथा ने लिखा, "नहीं, आपने नहीं किया @varundvn।" जिस पर वरुण धवन ने तुरंत जवाब दिया, "जब आप मुझे मार रही होती हैं तो मेरे दिमाग में बजने वाला लगता है यह सीरीज का खास गाना।"
विज्ञापन



वरुण ने की सामंथा की तारीफ
वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान, द बेबी जॉन अभिनेता वरुण ने दक्षिण अभिनेत्री सामंथा उर्फ सैम के साथ काम के अनुभव को भी साझा किया था। वरुण ने सैम के पेशेवराना अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा सही दिशा में काम करती हैं और खुशी बिखेरती हैं। उन्होंने उनके अभिनय कौशल की प्रशंसा की और बताया कि उनके साथ कई सींस पर काम करना बहुत मजेदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)




सिटाडेल हनी बनी

सिटाडेल: हनी बनी एक्शन, जुनून और सिनेमाई अनुभव का एक अनूठा मिश्रण है। यह रुसो ब्रदर्स की सिटाडेल का भारतीय संस्करण है। रुसो ब्रदर्स, एंथनी और जो रुसो, सिटाडेल: हनी बनी के कार्यकारी निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। यह पहली बार है जब वरुण और सामंथा एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इस सीरीज में वरुण और सामंथा के अलावा सिकंदर खेर, के के मेनन और काश्वी मजमुंदर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed