सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Happy Patel To sitaare zameen par maamla legal hai season 2 Movies and Series to OTT Releases On This Week

OTT Releases: 'मामला लीगल है सीजन 2' से 'टोस्टर' तक, इस वीक ओटीटी पर दस्तक देंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 30 Mar 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Release On This Week: आज सोमवार से एक नया वीक शुरू हो गया है। दो दिन बाद नए महीने की आमद होगी और इसी के साथ नई-नई फिल्मों की रिलीज भी। इस बार ओटीटी पर क्या है खास?

Happy Patel To sitaare zameen par maamla legal hai season 2 Movies and Series to OTT Releases On This Week
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमाघरों में सिर्फ एक ही फिल्म छाई है, 'धुरंधर 2'। संभव है कि आपने इसे देख लिया हो। अगर आप थिएटर जाकर सिनेमा देखने के शौकीन नहीं हैं और घर बैठे ही कुछ दिलचस्प देखना चाहते हैं तो इस बार की लिस्ट आपको खुश करने वाली है। इस सप्ताह ओटीटी पर कौन सी सीरीज और फिल्में दस्तक देंगी? देखिए लिस्ट

Trending Videos

Happy Patel To sitaare zameen par maamla legal hai season 2 Movies and Series to OTT Releases On This Week
हैप्पी पटेल - फोटो : X

हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस 
फिल्म 'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसमें वीर दास लीड रोल में हैं, साथ ही इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उनका कैमियो भी है। इसके अलावा उनके भांजे इमरान खान भी फिल्म में नजर आए हैं। यह फिल्म 01 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Happy Patel To sitaare zameen par maamla legal hai season 2 Movies and Series to OTT Releases On This Week
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला

सितारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' इस वीक ओटीटी पर दस्तक दे रही है। बच्चों के साथ इसे देख सकते हैं। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इसमें जैनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म बीते वर्ष जून में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब इसे ओटीटी पर देखा जा सकेगा। इमोशंस से भरपूर यह फिल्म 02 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

Happy Patel To sitaare zameen par maamla legal hai season 2 Movies and Series to OTT Releases On This Week
मामला लीगल है सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मामला लीगल है सीजन 2
साल 2024 में आई कॉमेडी कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है' खूब पसंद की गई। अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है। एक बार फिर पटपड़गंज जिला कोर्ट के सबसे जुगाड़ू वकील वीडी त्यागी (रवि किशन) लौट रहे हैं। राहुल पांडे के निर्देशन में बनी 'मामला लीगल है सीजन 2' नेटफ्लिक्स पर 03 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।

Happy Patel To sitaare zameen par maamla legal hai season 2 Movies and Series to OTT Releases On This Week
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वध 2
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म 'वध 2' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वध' का ही सीक्वल है। 'वध 2' 03 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed