{"_id":"69c9df7ba08357874d059a7a","slug":"dhurandhar-2-box-office-collection-cross-800-crore-on-sunday-beat-kgf-chapter-2-2026-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2 Collection: 800 करोड़ पार हुई 'धुरंधर 2', तोड़ा 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड; जानें टोटल कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhurandhar 2 Collection: 800 करोड़ पार हुई 'धुरंधर 2', तोड़ा 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड; जानें टोटल कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:57 AM IST
सार
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रिलीज के बाद से ही फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। कमाई के मामले में इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। वीक डेज में फिल्म की कमाई घटी थी लेकिन वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अच्छा कलेक्शन कर रही है। रविवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में इजाफा हुआ है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। नौवें दिन 'धुरंधर 2' ने 41.75 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन की कमाई 62.85 करोड़ रुपये रही। 11वें दिन इसने 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 846.80 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
11वें दिन की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
'केजीएफ: चैप्टर 2' को छोड़ा पीछे
'धुरंधर 2' सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। 11 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1361.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने 'केजीएफ: चैप्टर 2' को पीछे छोड़ा है। 'केजीएफ: चैप्टर 2' का नेट वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1250 करोड़ रुपये है।
4 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फिल्म 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन ही अपने पहले पार्ट 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल रिलीज हुई 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। भारत में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मगर, अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' बन गई है।
विज्ञापन
5 of 5
'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन
- फोटो : X
उस्ताद भगत सिंह
19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी रिलीज हुई। मगर, यह अपना दम नहीं दिखा पाई है। उनकी फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई। इसने आज 11वें दिन 1.03 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 69.94 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।