सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 The Revenge Day 11 Box Office: Ranveer Singh Film surpassed the lifetime collection of Dhurandhar

Dhurandhar 2 Box Office: 11वें दिन 'धुरंधर' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ने निकली 'धुरंधर 2'; जानिए कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 29 Mar 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Collection: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है। आज रविवार की छु्ट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला है। आलम यह है कि इसने अपनी ही मूल फिल्म 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar 2 The Revenge Day 11 Box Office: Ranveer Singh Film surpassed the lifetime collection of Dhurandhar
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया, बल्कि हिंदी पट्टी की नंबर वन फिल्म बन गई। मगर, इसके सिंहासन को इसके ही दूसरे पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' ने हिला दिया है। आज दूसरे रविवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 

Trending Videos

Dhurandhar 2 The Revenge Day 11 Box Office: Ranveer Singh Film surpassed the lifetime collection of Dhurandhar
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स

पिछले 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने ओपनिंग डे पर कमाई का शतक जड़ दिया था। पहले सप्ताह इस फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था।

  • नौवें दिन 'धुरंधर 2' ने 41.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • कल शनिवार को 10वें दिन कमाई 62.85 करोड़ रुपये रही थी।
  • आज 11वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Day 11 Box Office: Ranveer Singh Film surpassed the lifetime collection of Dhurandhar
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

11वें दिन 800 करोड़ क्लब में हो गई एंट्री
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' वीकडेज में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी। मगर, वीकएंड आते ही कमाई में जबर्दस्त इजाफा देखा गया है। कल शनिवार को शानदार कमाई के बाद आज फिल्म ने 11वें दिन रविवार की छु्ट्टी का भी भरपूर फायदा उठाया है। सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज 64.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 842.89 करोड़ रुपये हो चुका है। अंतिम आंकड़े आने तक कमाई में और इजाफा होना तय है।

Dhurandhar 2 The Revenge Day 11 Box Office: Ranveer Singh Film surpassed the lifetime collection of Dhurandhar
11वें दिन की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म - फोटो : अमर उजाला

11वें दिन की सबसे कमाऊ फिल्म बनी
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज के 11वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। अब तक 11वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्मों में 'पुष्पा 2' सबसे आगे थी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने 11वें दिन 54 करोड़ रुपये (हिंदी में) कमाए थे। 

Dhurandhar 2 The Revenge Day 11 Box Office: Ranveer Singh Film surpassed the lifetime collection of Dhurandhar
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा
फिल्म 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन ही अपने पहले पार्ट 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और इस आंकड़े के साथ यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई। मगर, नंबर वन की कुर्सी पर अब 'धुरंधर द रिवेंज' ने कब्जा जमा लिया है। पूरी संभावना है कि फिल्म 'धुरंधर 2' आने वाले वक्त में और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी।

Dhurandhar 2 The Revenge Day 11 Box Office: Ranveer Singh Film surpassed the lifetime collection of Dhurandhar
धुरंधर 2 Vs उस्ताद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' पस्त
स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च को पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' भी रिलीज हुई थी। मगर, यह अपना दम नहीं दिखा पाई है। पवन कल्याण की फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। इसने आज 11वें दिन 94 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 69.85 करोड़ रुपये हुआ है। वहीं, 'धुरंधर 2' सिर्फ तेलुगु में 'उस्ताद भगत सिंह' से दोगुना कमा चुकी है। आज 11वें दिन 'धुरंधर 2' ने तेलुगु में 2.59 करोड़ रुपये झटके हैं। इसके शो भी 'उस्ताद भगत सिंह' से ज्यादा चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed