सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shilpa Shetty shares exercise video that goes viral users comment on it

सुबह-सुबह पार्क पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, किया ऐसा काम कि वायरल हो गया वीडियो; यूजर्स ने किए कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 30 Mar 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Shilpa Shetty Viral Video: शिल्पा शेट्टी आज सुबह-सुबह पार्क पहुंची हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने ऐसा काम किया है कि उनका वीडियो वायरल हो गया है।

Shilpa Shetty shares exercise video that goes viral users comment on it
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
विज्ञापन

विस्तार

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह 50 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। वह सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी कई टिप्स साझा करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह योग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए वह अपने फैंस को योग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
Trending Videos

वीडियो में क्या है?
शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि सुबह के वक्त वह हरियाली वाली जगह पर पहुंची हैं। उन्होंने एक्सरसाइज करने वाले आरामदायक कपड़े पहने हैं। वह पहले पीछे की तरफ झुकती हैं, फिर जमीन पर एक्सरसाइज करती हैं। 
शिल्पा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'गत्यात्मक हनुमान दंड'। माना जाता है कि यह ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे शरीर में ताकत, लचीलापन और गतिशीलता आती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है 'आप फिटनेस क्वीन हो।' एक और यूजर ने लिखा है 'फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी'। एक और यूजर ने लिखा 'आप इंस्पिरेशन हो।' एक और यूजर ने शिल्पा से पूछा है 'आप मोटिवेट कहां से होते हो?'




शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। उन्होंने फिटनेस पर दो किताबें लिखी हैं। फिल्म 'बाजीगर' (1993) से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। आखिरी बार उन्हें 2023 में फिल्म 'सुखी' में देखा गया था। वह जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'केडी: द डेविल' का हिस्सा होंगी। इसमें संजय दत्त भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed