सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aruna Irani share love story with kuku kohli in indian idol when aditya narayan asked her

'सुहाग' के डायरेक्टर कुकू कोहली के साथ इस तरह हुई लव स्टोरी की शुरुआत, अरुणा ईरानी ने सबके सामने सुनाई कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 30 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Aruna Irani Love Story: हाल ही में सिंगर आदित्य नारायण ने अरुणा ईरानी से ऐसी बात कही कि अभिनेत्री ने अपनी लव लाइफ की शुरुआत के बारे में बता दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

Aruna Irani share love story with kuku kohli in indian idol when aditya narayan asked her
कुकू कोहली, अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल में दर्शकों को सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के एक ऐसे चैप्टर के बारे में बताया है, जिसके बारे में कम लोग जानते हैं। मशहूर स्टार ने बताया है कि फिल्ममेकर कुकू कोहली के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई।
Trending Videos

आदित्य नारायण ने दी अहम जानकारी
एपिसोड के दौरान, होस्ट आदित्य नारायण ने कहा 'वैसे, मैं आप सभी को बता दूं कि फिल्म सुहाग का गाना 'गोरे गोरे मुखड़े पे काला काला चश्मा' मेरे पापा ने गाया है। इसे कुकू कोहली ने डायरेक्ट किया है। वह अरुणा जी के पति हैं।'
इसके बाद आदित्य ने पूछा, 'अरुणा जी, मैं पूछना चाहता हूं कि कुकू जी के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?'
इस पर अरुणा ईरानी ने मजाक में जवाब दिया 'रोमांस वाला अनुभव या निर्देशक वाला?'
विज्ञापन
विज्ञापन

Aruna Irani share love story with kuku kohli in indian idol when aditya narayan asked her
अरुणा ईरानी - फोटो : एएनआई
कुकू से था छत्तीस का आंकड़ा
जब आदित्य ने उनसे रोमांटिक साइड शेयर करने को कहा, तो अरुणा ईरानी ने अपनी कहानी बताई। उन्होंने बताया 'रोमांस तो अजीब बात थी, कुकू जी का और मेरा 36 (छत्तीस) का आंकड़ा था। एक दिन एक गाना आया। सोनम का डांस चल रहा था। मैं और सुरेश भट्ट कुकू जी की खिल्ली उड़ा रहे थे। इतने में वो आ गए और कहा, आप लोग मेरे बारे में क्या बात कर रहे हैं?

Viral Video: मिस ग्रैंड थाईलैंड में प्रतियोगियों ने किया धमाकेदार डांस, यूजर्स ने कटरीना कैफ से जोड़ा

इस तरह चला चक्कर
उन्होंने आगे बताया 'सुरेश बहुत मस्तीखोर थे। उन्होंने जवाब दिया, हां ये तुम्हारी ही बातें कर रही थीं। कह रही थीं कि आप व्हाइट ड्रेस में कितने हैंडसम लग रहे हैं। इसके बाद वह धीरे-धीरे सॉफ्ट होने लगे। जब वह सॉफ्ट होने लगे, तो मैं सॉफ्ट हो गई। और पता नहीं कब चक्कर चल गया।'

Aruna Irani share love story with kuku kohli in indian idol when aditya narayan asked her
अरुणा ईरानी - फोटो : X
अरुणा के नहीं हैं बच्चे
अरुणा ईरानी कई तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई भाषाओं में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अरुणा ईरानी ने फिल्ममेकर कुकू कोहली से 1990 में शादी की थी। इस कपल के कोई बच्चे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed