फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Madhuri Dixit Netflix series The Fame Game Trailer out

The Fame Game: माधुरी दीक्षित की ओटीटी डेब्यू ‘द फेम गेम’का ट्रेलर रिलीज, इस दिन आएगी नेटफ्लिक्स की ये सीरीज

Thu, 10 Feb 2022 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 10 Feb 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Netflix series The Fame Game Trailer out
माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज 'द फेम गेम' - फोटो : social media

माधुरी दीक्षित की डेब्यू वेब सीरीज द फेम गेम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज में 'धक धक गर्ल' माधुरी को अनामिका आनंद के रोल में दिखाया गया है, जो एक बॉलीवुड स्टार है। इसमें अनामिका के फेम के पीछे छुपे उसके 'अंधेरे पक्ष' को दिखाया गया है। इसमें संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

Madhuri Dixit Netflix series The Fame Game Trailer out
माधुरी दीक्षित - फोटो : social media

ट्रेलर की शुरुआत में माधुरी को अनामिका आनंद के रूप में इंट्रड्यूस करते हुए दिखाया जाता है। वह अचानक ही गायब हो जाती है और उसका गायब होना एक जांच का विषय बन जाता है। इस जांच से उसके जीवन के कई अनसुने किस्से सामने आते हैं। यह ट्रेलर अनामिका के 'अपूर्ण' जीवन की तस्वीरों को दिखाता है, जिनमें उसकी भावनातमक उथल-पुथल से लेकर पारिवारिक संबंधों तक के अंश हैं। जैसे-जैसे उसके काले रहस्य सामने आते हैं वह उसके कॉमप्लैक्स जीवन की ओर इशारा करते हैं और उसके सुपरस्टार के पीछे की जिन्दगी को दिखाते हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhuri Dixit Netflix series The Fame Game Trailer out
माधुरी दीक्षित - फोटो : social media

माधुरी ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शो की थीम का खुलासा करते हुए लिखा था, "चाहे वह स्टारडम हो या ग्लैमर, हर चीज का एक काला पक्ष होता है। बॉलीवुड स्टार अनामिका आनंद के जीवन में प्रसिद्धि के दूसरे पक्ष के बारे में अधिक जानने के लिए देखें 'द फेम गेम' वेब सीरीज।"


 
विज्ञापन

Madhuri Dixit Netflix series The Fame Game Trailer out
द फेम गेम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'द फेम गेम' शो का पहला पोस्टर पिछले महीने जारी किया गया था, जिसमें माधुरी के चेहरे पर चिंतित भाव दिखाई दे रहे थे। अपने कैरैक्टर की जानकारी देते हुए, माधुरी ने लिखा था,"अजनबी सी है उसकी दुनिया। अनकही सी है उसकी कहानी। पर अब वो अपनी कहानी लेकर आ रही है दुनिया के सामने।" 

 

Madhuri Dixit Netflix series The Fame Game Trailer out
माधुरी दीक्षित - फोटो : social media

25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही इस वेब सीरीज का नाम पहले 'फाइंडिंग अनामिका ' रखा गया था। लेकिन शो के निर्माता करण जौहर ने इसे बदलते हुए 'द फेम गेम' रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed