सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   West Bengal Assembly Election 2026 Mithun Chakraborty And Other Celebs Cast Their Vote

West Bengal Assembly Election: मिथुन चक्रवर्ती ने किया मतदान, बोले- ‘बहुत अधिक लोग वोट डालने आए हैं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 29 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

West Bengal Assembly Election 2026: बुधवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी वोट डालने सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर नजर आए। कई और बंगाली सिनेमा से जुड़े सेलेब्स मतदान करने पहुंचेंगे। 

West Bengal Assembly Election 2026 Mithun Chakraborty And Other Celebs Cast Their Vote
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए आम लोगों से लेकर सिनेमा से जुड़े कलाकार भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती भी वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर नजर आए। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र पर लोगों की बड़ी संख्या पर खुशी जाहिर की है। 

Trending Videos

मिथुन चक्रवर्ती ने जनता के उत्साह को सराहा 
मिथुन चक्रवर्ती आम लोगों की तरह लाइन में खड़े रहे। इसके बाद अपना वोट डाला। बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘बहुत लोग वोट डालने आए हैं। यह बहुत अच्छा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

West Bengal Assembly Election 2026 Mithun Chakraborty And Other Celebs Cast Their Vote
अभिनेत्री रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

कई बंगाली सेलेब्स चुनाव मैदान में भी उतरे
बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। कई बंगाली सिनेमा से जुड़े कलाकार चुनाव मैदान भी खड़े हैं। इस लिस्ट में चर्चित पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभाकर लोकप्रियता बटोरने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली शामिल हैं। वह बंगाल विधानसभा चुनाव में खड़ी हैं। वे सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। 
उनके अलावा चर्चित बंगाली अभिनेत्री सांयतिका बनर्जी टीएमसी (TMC) के टिकट से पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरी हैं। वह साल 2024 के उपचुनाव में इसी सीट से जीतकर विधायक बनी थीं।
रुद्रनील घोष भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हैं। रुद्रनील हावड़ा जिले की शिबपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

ये सेलेब्स भी चुनाव में खड़े हैं
एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती भी बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं। वह ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार हैं। वे बैरकपुर  विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री जून मालिया टीएमसी के टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरीं। मालिया ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज की थी। बता दें कि इस सीट पर पहले चरण में चुनाव हो चुका है।
हिरण्मय चट्टोपाध्याय, बंगाली अभिनेत्री पापिया अधिकारी और बंगाली अभिनेता सोहम चक्रवर्ती भी चुनावी रण में खड़े हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला 04 मई 2026 को होगा, जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed