सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Anne Hathaway Clarifies About News Regarding Skinnier Models Fired From The Devil Wears Prada 2 Set

क्या एनी हैथवे ने पतली मॉडल्स को फिल्म सेट से हटाया? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी; बोलीं- ‘छोटी सी बात थी…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 29 Apr 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Anne Hathaway Movie The Devil Wears Prada 2 : हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले यह फिल्म एक कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई है। इस मुद्दे पर फिल्म की एक्ट्रेस एनी हैथवे ने हाल ही में सफाई भी दी है।

Anne Hathaway Clarifies About News Regarding Skinnier Models Fired From The Devil Wears Prada 2 Set
एक्ट्रेस एनी हैथवे - फोटो : इंस्टाग्राम@annehathaway
विज्ञापन

विस्तार

बीते दिनों एक खबर काफी चर्चा में रही कि एक्ट्रेस एनी हैथवे ने फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के सेट से पतली मॉडल को हटाने के लिए प्रोडक्शन से बात की थी। इस वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी। हालिया एक इंटरव्यू में एनी हैथवे ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। जानिए, अपने पक्ष में उन्होंने क्या कहा है?  

Trending Videos


एनी हैथवे का कहना है कि गलत जानकारी फैल रही है 
'गुड मॉर्निंग अमेरिका' शो में सेट पर हुई उस घटना के बारे में एनी हैथवे से पूछा गया। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि फिल्म प्रोडक्शन ने पतली मॉडल्स को सेट से हटा दिया गया था। इस पर एनी हैथवे कहती हैं, ‘यह सेट पर बस एक छोटी सी बात थी, अब यह एक बहुत बड़ी कहानी बन गई है। मैं यह बताना चाहती हूं कि कुछ गलत जानकारी अभी फैल रही है। कहा जा रहा है कि साइज इनक्लूसिविटी की वजह से कई मॉडल्स को नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बाॅडी टाइप को मिली फिल्म के गाने में जगह 
एनी हैथवे आगे कहती हैं, ‘किसी की भी जाॅब नहीं गई। इसके उल्ट ज्यादा नौकरियां पैदा हुईं। यह समझाना थोड़ा मुश्किल है। मैं यह नहीं बता सकती कि वह सीन किस बारे में है, लेकिन लेडी गागा ने एक गाना लिखा है। वो एक बहुत ही खूबसूरत और शानदार गाना है। इस गाने में हर बॉडी टाइप की मॉडल्स हैं। क्या यह अच्छी बात नहीं है।’  

Anne Hathaway Clarifies About News Regarding Skinnier Models Fired From The Devil Wears Prada 2 Set
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@annehathaway

कब रिलीज होगी यह फिल्म?
इन दिनों मेरिल स्ट्रीप और एनी हैथवे अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन भी जमकर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। यह फिल्म 1 मई  2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी पार्ट वन वाले कई एक्टर्स नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed