Michael Movie Collection: भारत में भी ‘माइकल’ फिल्म का जलवा, मंगलवार को किया इतने करोड़ का कलेक्शन
Michael Movie Collection: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है। फिल्म को दुनियाभर में ही नहीं बल्कि भारत में भी खासा प्यार मिल रहा है। यहां जानिए फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ 24 अप्रैल 2026 को भारत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने किया है। वो फिल्म में माइकल जैक्सन की मुख्य भूमिका में भी नजर आए हैं।
फिल्म को वर्ल्डवाइड काफी प्यार मिल रहा है। वहीं फिल्म भारत में भी अच्छी कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
'माइकल' का भारत में कलेक्शन
भारत में, 'माइकल' ने चौथे दिन यानी सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं आज मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के कलेक्शन में और बढोतरी हो सकती है। फिलहाल भारत में फिल्म ने टोटल नेट 20.94 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
'माइकल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'माइकल' वर्ल्डवाइड धुंआधार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड पांच दिनों में 2,150 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने बीते पांच दिनों में जबरदस्त कलेक्शन किया है। इसी वजह से ये बायोपिक के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'माइकल' डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक है। इसमें माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। इसमें माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर दिखाया गया है। 'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
इसमें जाफर जैक्सन के अलावा माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग भी नजर आए हैं। कलाकारों में लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी शामिल हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

कमेंट
कमेंट X