Video: दिलजीत दोसांझ ने जिम्मी फैलन के साथ शेयर किया खास वीडियो; कैप्शन में लिखा दिल छू लेने वाला नोट
Diljit Dosanjh Video: दिलजीत दोसांझ दूसरी बार 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन' का हिस्सा बने हैं। इसके लिए वह बहुत खुश हैं। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है और एक प्यारा नोट लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन' में अपनी दूसरी बार मौजूदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस चर्चित एपिसोड का हिस्सा बनकर दिलजीत काफी खुश हैं। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर होस्ट जिम्मी फैलन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।
बुधवार को, दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर जिम्मी फैलन शो के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम्मी फैलन हंसते-मुस्कुराते और ताली बजाते दिलजीत से मिलने जा रहे हैं। जब वह दिलजीत से मिलते हैं, वह काफी खुश होते हैं। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। इसके बाद दोनों एक साथ डांस करते हैं।
इस वीडियो के साथ दिलजीत दोसांझ ने लिखा 'जिम्मी भाई आपके आस-पास एक बहुत ही पॉजिटिव और अच्छी वाइब है। हमारी संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करने के लिए हमें एक मंच देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपको प्यार।'
शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन' में यह दिलजीत की दूसरी बार मौजूदगी है। साल 2024 में ही दिलजीत ने 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन' में अपना डेब्यू किया था। शो में अपनी पहली मौजूदगी के दौरान, इस सिंगर-एक्टर ने अपने दो गानों पर परफॉर्मेंस देकर मंच पर धूम मचा दी थी। उन्होंने शो में सफेद धोती-कुर्ता और पगड़ी पहनी हुई थी।
Viral Video: करिश्मा कपूर ने पैपराजी से की ऐसी गुजारिश कि वीडियो हो गया वायरल; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
दिलजीत दोसांझ पंजाबी सिंगर हैं। हाल ही में वह बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी थे।
दिलजीत जल्द ही फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कमेंट
कमेंट X