सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When A Director Asked Twinkle Khanna To Do A Scene Like Mandakini She Replied You Are Not Raj Kapoor

Twinkle Khanna: निर्देशक ने ट्विंकल से मंदाकिनी जैसा सीन देने को कहा, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब; सब रह गए दंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 04 Oct 2025 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Two Much With Kajol & Twinkle: ट्विंकल खन्ना ने अपने टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ पर एक किस्सा सुनाया। जहां उन्होंने निर्देशक को ऐसा जवाब दिया कि हर कोई देखता रह गया।

When A Director Asked Twinkle Khanna To Do A Scene Like Mandakini She Replied You Are Not Raj Kapoor
ट्विंकल खन्ना और मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस टॉक शो में काजोल ट्विंकल के साथ होस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और आलिया भट्ट अतिथि के तौर पर नजर आए। इस दौरान ट्विंकल-काजोल ने वरुण-आलिया के साथ काफी मस्ती की और सभी ने अपने-अपने किस्से भी साझा किए। इसी दौरान ट्विंकल खन्ना ने भी एक किस्सा बताया, जब एक निर्देशक ने उन्हें मंदाकिनी जैसा सीन करने के लिए कहा था। जानिए ट्विंकल ने निर्देशक को दिया था क्या जवाब?

Trending Videos

ट्विंकल ने सुनाया किस्सा
शो के दौरान ट्विंकल-काजोल ने आलिया-वरुण से मेकर्स की किसी अजीबोगरीब डिमांड या घटना के बारे में पूछा। इस पर वरुण-आलिया के अलावा ट्विंकल ने खुद भी एक किस्सा साझा किया है। इस दौरान ट्विंकल ने बताया कि एक बार एक निर्देशक ने उन्हें फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी के पॉपुलर सीन जैसा सीन देने को कहा था। ट्विंकल ने बताया कि इस पर उन्होंने निर्देशक को जवाब दिया कि ‘तुम राज कपूर नहीं हो।’ ट्विंकल के इस किस्से को साझा करने के बाद शो पर वरुण-आलिया समेत सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Varun Dhawan: पांचवीं कक्षा में ही वरुण को हो गया था प्यार, क्यों एक्टर की शादी को लेकर दुखी हुईं मां?

‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी ने दिया था हॉट सीन
दरअसल, साल 1985 में आई राजकपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी का एक सीन काफी मशहूर हुआ था। इस सीन में मंदाकिनी झरने के नीचे भीगती हैं, इस दौरान वो सफेद रंग की एक ट्रांसपैरेंट साड़ी पहने होती हैं। मंदाकिनी का यह सीन काफी विवादों में भी रहा था, लेकिन इस सीन ने फिल्म के हिट होने में भी काफी बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भी फिल्म में मंदाकिनी के कई बोल्ड सीन थे। ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी के साथ राजीव कपूर, दिव्या राणा, रजा मुराद और कुलभूषण खरबंदा भी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed