{"_id":"670b4ff86d1605c24d0e7643","slug":"when-anushka-sharma-revealed-she-found-shah-rukh-khan-hottest-in-chak-de-india-film-the-reason-as-per-report-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma SRK: जानिए किस फिल्म में अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान लगे थे सबसे हॉट, आप भी वजह से होंगे सहमत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anushka Sharma SRK: जानिए किस फिल्म में अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान लगे थे सबसे हॉट, आप भी वजह से होंगे सहमत
Sun, 13 Oct 2024 10:14 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:14 AM IST
सार
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में एक साथ बेहतरीन काम किया है और दोनों की ऑफस्क्रीन केमस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आई है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग भी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब अनुष्का शर्मा ने उस फिल्म का नाम बताया, जिसमें उन्हें लगा था कि शाहरुख खान सबसे हॉट लग रहे थे।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी खुले विचारों की हैं। वह अपनी मन की बात को कहने में कभी भी हिचकिचाती नहीं हैं। फिर चाहे वह किसी अभिनेत्री की तारीफ हो या फिर किसी अभिनेता के गुड लुक्स की बात हो। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड किंग खान किस फिल्म में अब तक सबसे ज्यादा हॉट दिखाई दिए।
इस फिल्म में शाहरुख दिखे सबसे हॉट
फिल्म जब तक है जान के प्रमोशन के दौरान दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह शाहरुख खान से हमेशा कहती थीं कि वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चक दे इंडिया में सबसे हॉट लग रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह उस फिल्म में दाढ़ी की वजह से सबसे हॉट लग रहे थे।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब तक है जान के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने आदित्य चोपड़ा से पूछा कि क्या शाहरुख इस फिल्म में दाढ़ी रखेंगे। अनुष्का ने आगे कहा, "तो, आदि ने कहा, 'हां हां मैं सोच रहा हूं।' मैंने कहा, 'सही सोच रहे हो, ऐसा ही होना चाहिए, दाढ़ी होनी चाहिए।'" अनुष्का ने आगे कहा कि, उनकी राय में, शाहरुख दाढ़ी और वर्दी में सबसे हॉट लग रहे थे। शाहरुख की ओर मुड़ते हुए, उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आप इस फिल्म में सबसे हॉट लग रहे हैं।"
शाहरुख के साथ अनुष्का इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
अनुष्का शर्मा ने 2008 में शाहरुख खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी रब ने बना दी जोड़ी से सभी का दिल जीत लिया था। अनुष्का ने 2012 में कैटरीना कैफ के साथ यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में फिर साथ में काम किया। शाहरुख और अनुष्का ने इम्तियाज अली की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जब हैरी मेट सेजल में भी काम किया। वे आखिरी बार फिल्म जीरो में एक दूसरे के साथ नजर आए थे, जिसमें कैटरीना भी थीं।
विज्ञापन
इस बीच, शाहरुख खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में जुटे हुए हैं । सुजॉय घोष निर्देशित इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, यह एक्शन थ्रिलर जनवरी 2025 में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। दूसरी ओर, अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ क्वालिटी टाइम बिताे रही हैं।
Adah Sharma: अदा शर्मा ने हॉरर फिल्म 1920 को लेकर किया खुलासा, आगामी शो रीटा सान्याल को लेकर बताईं खास बातें