सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   When Shah Rukh Khan Gives An Advice For Happily Marriage Says It Is Depends On Your Husband

खुशहाल शादी के लिए शाहरुख खान ने दी ये सलाह, बोले- ‘मैं आपको शादी…’; बगल में बैठी काजोल का था ऐसा रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 09 Dec 2025 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Shah Rukh Khan On Happily Marriage: किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान से जब खुशहाल शादी के लिए सलाह मांगी गई, तो जानिए अभिनेता ने क्या जवाब दिया। एक्टर का जवाब हो गया वायरल…

When Shah Rukh Khan Gives An Advice For Happily Marriage Says It Is Depends On Your Husband
शाहरुख खान और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में शाहरुख खान और काजोल ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर लंदन पहुंचे थे। वहां के लीसेस्टर स्क्वायर में इस मौके पर राज और सिमरन का एक ब्रॉन्ज स्टैच्यू लगाया गया, जिसका दोनों सितारों ने अनावरण किया। इस दौरान एक बातचीत में जब शाहरुख से खुशहाल शादी को लेकर सलाह मांगी गई, तो किंग ऑफ रोमांस ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जो अब वायरल है। जानिए शाहरुख ने सफल और खुशहाल शादी के लिए दी क्या सलाह..

Trending Videos

शादी से पहले मैं आपको सलाह दे सकता हूं
बीबीसी से बातचीत के दौरान शाहरुख खान से सफल और लंबी शादी को लेकर सवाल किया गया। शाहरुख से पूछा गया कि किंग ऑफ रोमांस होने के नाते आप लंबी और खुशहाल शादी के लिए क्या सलाह देंगे? इस पर तुरंत ही साथ में बैठी काजोल ने कहा, ‘लेकिन इनकी सभी फिल्में तो शादी से पहले की कहानी पर हैं न।’ वहीं शाहरुख ने बड़े ही फनी अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'यह तो आपके पति पर निर्भर करता है। शादी से पहले तक मैं आपको सलाह दे सकता था। लेकिन शादी के बाद के लिए मैं कोई सलाह नहीं दे सकता। शादी के बाद तो आप खुद ही संभालिए। माफ कीजिए, लेकिन मेरे पास ऐसी कोई सलाह नहीं, जो मैं आपको दे सकता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने पर बना स्टैच्यू
हाल ही में आईकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन के आइकॉनिक पोज वाला एक स्टैच्यू रिवील किया गया। इस स्टैच्यू का अनावरण खुद शाहरुख और काजोल ने किया था। इस दौरान दोनों सितारों ने वहां कैमरे के सामने कई पोज भी दिए। साथ ही फिल्म से जुड़े कुछ किस्से भी साझा किए।


यह खबर भी पढ़ेंः 'पहला सीन जो मैंने शूट किया...', सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' के पसंदीदा सीन को लेकर कही यह बात

‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना भी दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी कास्ट नजर आएगी, जिसमें दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन समेत कई नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed