फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Will Vansh Singh And Kashish Kapoor Make Wild Card Entries On Alliance These Contestants Might Get Eliminated

Alliance Show: क्या ‘अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे वंशज सिंह और कशिश कपूर? ये कंटेस्टेंट होंगे बाहर!

Thu, 16 Jul 2026 01:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 16 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

Alliance Show: इन दिनों कुणाल खेमू के रियलिटी शो ‘अलायंस’ काफी चर्चाओं में बना हुआ है। अब शो में कंटेस्टेंट की एंट्री और एक्जिट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Will Vansh Singh And Kashish Kapoor Make Wild Card Entries On Alliance These Contestants Might Get Eliminated
वंशज सिंह और कशिश कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘अलायंस’ इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। शो में लगातार बदलते गेम और नए ट्विस्ट दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि शो में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

इस हफ्ते हो सकता है डबल एलिमिनेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते शो में डबल एलिमिनेशन हो सकता है। माना जा रहा है कि रीवा किशन और अरमान खेरा का सफर खत्म हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

Will Vansh Singh And Kashish Kapoor Make Wild Card Entries On Alliance These Contestants Might Get Eliminated
कशिश कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन कंटेस्टेंट की हो सकती है एंट्री
इन एलिमिनेशन के बाद शो में दो नए वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिल सकती हैं। खबर है कि वंशज सिंह और कशिश कपूर बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो गेम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Will Vansh Singh And Kashish Kapoor Make Wild Card Entries On Alliance These Contestants Might Get Eliminated
कुशाल टंडन - फोटो : एक्स

गेम और हो सकता है दिलचस्प 
शो में इससे पहले अली गोनी की एंट्री के बाद गेम पूरी तरह बदल गया था। अब हर कोई कुशाल टंडन के गेम प्लान को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आने से शो और ज्यादा दिलचस्प हो सकता है।

हालांकि, अभी तक इन सभी खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स का इंतजार करना होगा, तभी साफ होगा कि कौन बाहर होगा और कौन नई एंट्री करेगा।

ये भी पढ़ें- क्यों अलग हुए सोहेल खान और सीमा सजदेह? एक्टर ने ‘अलायंस’ में खोला राज; कहा- ‘मैंने उस इंसान को खो दिया…’

विज्ञापन

Will Vansh Singh And Kashish Kapoor Make Wild Card Entries On Alliance These Contestants Might Get Eliminated
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है शो 'अलायंस' का कॉन्सेप्ट?
‘अलायंस’ शो की बात करें तो यह एक रियलिटी गेम शो है। इसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इस शो में हर दिन रिश्ते और दोस्ती के आयाम बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में नामी फिल्म और टीवी एक्टर, इंफ्लुएंसर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed