‘मेरा बाप भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता’, ‘अल्फा’ की ट्रोलिंग पर भड़कीं आलिया भट्ट? जानें वायरल स्टोरी का पूरा सच
Alia Bhatt: आलिया भट्ट की एक वायरल स्टोरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, अब यह स्टोरी डिलीट हो चुकी है। जानिए क्या वाकई में ‘अल्फा’ को लेकर ट्रोलिंग पर भड़कीं आलिया भट्ट? जानें क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट और शारवरी स्टारर ‘अल्फा’ इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई थी। आक्रामक मार्केटिंग अभियान के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव पैदा करने में विफल रही। फिल्म को क्रिटिक्स से भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही मिलीं। आलिया को सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब एक स्क्रीनशॉट सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, जिसके बारे में कई लोगों का मानना है कि यह आलिया की इंस्टाग्राम स्टोरी थी। हालांकि, अब यह मौजूद नहीं है।
फेक थी आलिया भट्ट की गुस्से वाली स्टोरी
आलिया भट्ट की वायरल स्टोरी में लिखा था, ‘मेरी फिल्म को फ्लॉप बोलने वालो, तुम लोग क्या हो। मैं तो बिना कुछ किए अवॉर्ड खरीद लूंगी, लेकिन तुम लोगो का क्या? तुम्बाड 2 भी मुझे मिली, तुम लोगो को क्या मिला? एक लड़की की सफलता नहीं देख सकता कोई।
मेरे ऊपर करण जौहर का हाथ है। मेरा बाप भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।’ इंटरनेट पर कई लोग इस फोटो को लेकर उलझन में थे और अंदाजा लगा रहे थे कि क्या आलिया ने गुस्से में यह स्टोरी पोस्ट की थी?
लेकिन असल में यह तस्वीर फेक थी। 'द फ्री प्रेस जर्नल' जैसे कई पोर्टल्स के अनुसार, आलिया भट्ट ने कभी यह इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट नहीं की थी। कंगना रनौत और रणवीर सिंह जैसे दूसरे एक्टर्स के साथ भी पहले ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
आलिया के मामले में, यह खबर उनकी हालिया फिल्म की घोषणा के बीच आई है। आलिया भट्ट सोहम शाह की फिल्म 'तुंबाड 2' से जुड़ गई हैं। हाल ही में सोहम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि की। अपनी पोस्ट के कैप्शन में सोहम ने लिखा, ‘एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। तुम्बाड 2 में आपका स्वागत है आलिया भट्ट।’
'तुंबाड 2' के अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में वह विक्की कौशल और अपने पति रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।