Katrina Kaif Birthday: करीना कपूर खान ने कटरीना कैफ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'हमेशा की सुपरस्टार'
Kareena Kapoor Wishes Katrina Kaif 43rd Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ आज 16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। कटरीना के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ आज 43 साल की हो गई हैं। आज कटरीना के जन्मदिन पर करीना कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही करीना ने कटरीना को 'हमेशा की सुपरस्टार' बताया है।
करीना ने किया कटरीना को विश
आज कटरीना के 43वें जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट साझा किया है। करीना ने इंस्टाग्राम पर कटरीना के साथ अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो हमेशा की सुपरस्टार।' इसके साथ ही करीना ने लिखा, 'बहुत-बहुत शुभकामनाएं मम्मी कैट।'
जब कटरीना और विक्की कौशल ने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी, तब करीना ने उन्हें बधाई देते हुए इसे 'सबसे अच्छी खबर' बताया था।
कटरीना और विक्की के बेटे 'विहान' की पहली झलक
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान का दुनिया में स्वागत किया था। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं।
इस साल विक्की कौशल के जन्मदिन पर कटरीना ने अपने बेटे की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। हालांकि, उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया, पर एक तस्वीर में नन्हा विहान किताब की तरफ हाथ बढ़ाता नजर आ रहा था, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया।
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने क्यों गाया 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना? संगीतकार अमाल मलिक ने बताई इसके पीछे की वजह