किसी ने जताई चिंता, तो कोई हुआ नाराज; इन सेलेब्स ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, पोस्ट शेयर कर की ये अपील
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसके बाद उनकी सेहत पर काफी असर पड़ा है। इस बीच कई सेलेब्स ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों ने उनकी सेहत पर चिंता जाहिर की है और उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
विशाल ददलानी
सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने एक वीडियो शेयर कर सोनम वांगचुक का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-'जागो भारत। सोनम वांगचुक हम सब के लिए और हमारे भविष्य के लिए भूख हड़ताल पर हैं।'
विज्ञापन विज्ञापन
शिवांकित परिहार
कई सीरीज में नजर आए शिवांकित परिहार ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस वीडियो में उन्होंने भी सोनम वांगचुक का समर्थन करने की बात कही।
A post shared by Shivankit Singh Parihar (@shivankit_parihar)
सयाजी शिंदे
सयाजी शिंदे ने वीडियो में कहा, ‘क्रांति सिर्फ हिंसा से नहीं, शांति के रास्ते से भी लाई जा सकती है, और यह बात एक बार फिर साबित हो रही है। उपवास कमजोरी की निशानी नहीं है, बल्कि अपने विश्वास की मजबूत आवाज है।
जो लोग अपने लिए नहीं, बल्कि प्रकृति, हिमालय और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपवास करते हैं, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए। मैं दिल से सोनम वांगचुक के इस शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करता हूं।’
अनुराग कश्यप
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'अब हद हो रही है।'
इन सेलेब्स ने भी किया सोनम वांगचुक का समर्थन
सयाजी शिंदे से पहले कई सितारे सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आ चुके हैं, और उन्होंने भी सोनम से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी।
इनमें जीनत अमान, अनुराग कश्यप, रुबीना दिलैक, ओमी वैद्य, अभय देओल, चिन्मयी श्रीपदा, शबाना आजमी, भुवन बाम, आशीष चंचलानी, मुनावर फारूकी, सोनी राजदान, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, अरुंधति रॉय और जयती घोष जैसे सितारे शामिल हैं। इसके अलावा एक्टर प्रकाश राज, स्वरा भास्कर समेत कई सितारों ने जंतर-मंतर पहुंचकर सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन किया।
ये भी पढ़ें- Sonam Wangchuk: शबाना आजमी से रुबीना तक, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे सेलेब्स; भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
CJP की मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। वजह है हाल ही में NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मामले।
इन पेपर लीक की वजह से देशभर के लाखों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं, भारी तनाव के कारण कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें भी सामने आईं, जिसने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया।
28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक
लद्दाख के जाने-माने इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हुए। वे 28 जून से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ‘आइस स्तूप’ बनाने के लिए मशहूर वांगचुक, रेमन मैगसेसे अवॉर्ड विजेता भी हैं और फिल्म '3 इडियट्स' के किरदार से उनकी प्रेरणा ली गई थी।
वांगचुक का कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं होती, वे अपना अनशन जारी रखेंगे।