फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Deepika Padukone Post In Support Of Sonam Wangchuk Know The Truth Of Viral Failed Leader Instagram Post

‘हम लोकतंत्र के बुरे दौर…’, क्या दीपिका पादुकोण ने सोनम वांगचुक के समर्थन में की पोस्ट? जानें वायरल दावे का सच

Thu, 16 Jul 2026 12:02 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 16 Jul 2026 12:02 PM IST
सार

Deepika Padukone Viral Story: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल के सपोर्ट में सेलेब्स लगातार उतर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण के भी उनका समर्थन करने की एक पोस्ट वायरल है। जानिए क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई और क्या सच में दीपिका ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन…

विज्ञापन
Did Deepika Padukone Post In Support Of Sonam Wangchuk Know The Truth Of Viral Failed Leader Instagram Post
दीपिका पादुकोण और सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लगभग तीन हफ्तों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनके सपोर्ट में कई सेलेब्स भी उतर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक वायरल दावा चर्चा का विषय बन गया है। एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम स्टोरी जैसा दिखने वाला एक स्क्रीनशॉट ऑनलाइन तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट में सोनम वांगचुक के प्रति समर्थन जाहिर किया गया है और साथ ही फेल हो चुकी लीडरशिप पर निशाना भी साधा गया है। लेकिन बाद में ये स्टोरी दिखना बंद हो गई। अब सवाल ये ही है कि क्या सच में दीपिका ने यह स्टोरी पोस्ट की थी? 

विज्ञापन

दीपिका की वायरल पोस्ट में कही गई ये बात
बीते बुधवार 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की इंस्टाग्राम स्टोरी होने का दावा करने वाला एक स्क्रीनशॉट तेजी से फैलने लगा। इस पोस्ट में एक्ट्रेस एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का समर्थन करती हुई दिख रही थीं।

विज्ञापन


कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि उन्होंने इसे शेयर करने के कुछ ही मिनटों बाद स्टोरी डिलीट कर दी। तब से यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लेकर काफी अटकलें और बहसें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल स्क्रीनशॉट में एक इंस्टाग्राम स्टोरी दिख रही है जिसमें दीपिका ने सोनम वांगचुक वाली एक पोस्ट को री-शेयर किया था। इसके साथ लिखा था, ‘वह उपवास कर रहे हैं। हम स्क्रॉल कर रहे हैं।’

दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने इसे एक कैप्शन के साथ रीपोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, ‘इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? हम लोकतंत्र के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। चाहे किसी नाकाम नेता को महान दिखाने के लिए कितनी भी फिल्में क्यों न बना ली जाएं, सच्चाई नहीं बदलती।’

Did Deepika Padukone Post In Support Of Sonam Wangchuk Know The Truth Of Viral Failed Leader Instagram Post
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

झूठा है दीपिका के स्टोरी शेयर करने का दावा
सोशल मीडिया पर मची हलचल के बावजूद ऐसा कोई भरोसेमंद सबूत नहीं है, जिससे पता चले कि दीपिका ने कभी यह इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। एक्ट्रेस के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट और सोशल मीडिया पर उनकी आर्काइव एक्टिविटीज को चेक करने पर भी उस पोस्ट का कोई निशान नहीं मिला।

इससे पता चलता है कि वायरल हो रहा दावा बेबुनियाद है। माना जाता है कि इस स्क्रीनशॉट के साथ डिजिटल छेड़छाड़ की गई है। ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे पता चले कि दीपिका ने कभी वह स्टोरी पोस्ट की थी या बाद में उसे डिलीट किया था। अभी की स्थिति के अनुसार, वायरल हो रहा यह दावा झूठा है।

Did Deepika Padukone Post In Support Of Sonam Wangchuk Know The Truth Of Viral Failed Leader Instagram Post
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ के समय भी दीपिका के साथ हुआ ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका गलत जानकारी फैलाने वाली वायरल खबरों के केंद्र में रही हैं। इस साल मार्च में एक फर्जी स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर फैला था, जिसमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिव्यू कर रही हैं। हालांकि, उनके वेरिफाइड अकाउंट पर उस पोस्ट का कोई निशान नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed