फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yash Chopran wants to make Om Jai Jagdeesh with Aamir Khan Salman Khan and Shah Rukh Khan

Khan's in Film: इस फिल्म में साथ नजर आने वाले थे तीनों खान, बस इसलिए बिगड़ गई थी बात

Sun, 16 Mar 2025 01:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Mar 2025 01:40 PM IST
सार

Khan's in Film: दर्शकों को बहुत दिनों से इंतजार है कि तीनों खान किसी एक फिल्म में नजर आएं। एक फिल्म थी जिसमें तीनों खान नजर आने वाले थे लेकिन किसी वजह से बात बिगड़ गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा।

विज्ञापन
Yash Chopran wants to make Om Jai Jagdeesh with Aamir Khan Salman Khan and Shah Rukh Khan
शाहरुख आमिर सलमान - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का दबदबा है। सलमान खान और आमिर खान ने एक फिल्म में साथ किया है। सलमान खान और शाहरुख खान ने भी एक साथ फिल्म की है। आमिर खान और शाहरुख खान भी एक साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन तीनों खान किसी भी फिल्म में साथ में नजर नहीं आए हैं। फैंस उस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें तीनों साथ आएं। 
विज्ञापन

तीनों साथ में बनाने वाले थे फिल्म
आमिर खान ने इस बार अपने जन्दिन पर इशारा किया कि तीनों खान एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाली हैं जिसमें तीनों खान साथ में नजर आने वाले थे। हालांकि ऐसा हो नहीं सका। फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा ने शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को एक फिल्म ऑफर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yash Chopran wants to make Om Jai Jagdeesh with Aamir Khan Salman Khan and Shah Rukh Khan
ईद के दिन ओटीटी पर देखिए सलमान खान की कई फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
एक साथ कभी नजर नहीं आए तीनों खान
शाहरुख खान और आमिर खान ने तो 'पहला नशा' में साथ में काम किया था। 'अंदाज अपना-अपना' फिल्म में आमिर खान और सलमान खान साथ दिखे थे। 'करण अर्जुन' में शाहरुख और सलमान ने साथ काम किया था। लेकिन तीनों खान एक साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। तीनों खान की आपस में बनती है। लेकिन अगर तीनों खान एक साथ पर्दे पर आते तो इन्हें दर्शकों का प्यार मिलता।
विज्ञापन

Yash Chopran wants to make Om Jai Jagdeesh with Aamir Khan Salman Khan and Shah Rukh Khan
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
तीनों खान को ऑफर हुई थी ये फिल्म
शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को जो फिल्म ऑफर की गई थी वह कोई और नहीं बल्कि 'ओम जय जगदीश' थी। आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन अनुपम खेर करने वाले थे। उन्होंने यश चोपड़ा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख, सलमान और आमिर तीनों को इस फिल्म में लेना चाहते थे। एक्ट्रेस के बतौर काजोल, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा को लिया जाना था। लेकिन उस वक्त तीनों खान अलग-अलग फिल्मों में काम कर रहे थे। इस वजह से वह फिल्म को हां नहीं बोल सके। 

Yash Chopran wants to make Om Jai Jagdeesh with Aamir Khan Salman Khan and Shah Rukh Khan
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
'ओम जय जगदीश' में नहीं नजर आए खान
इसके बाद यश चोपड़ा ने यह फिल्म नहीं बनाई। 'ओम जय जगदीश' को वासु भगनानी ने प्रोड्यूज किया। फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई। फिल्म में अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन ने अहम किरदार अदा किया। बतौर एक्ट्रेस महिमा चौधरी, उर्मिला मातोंडकर और तारा शर्मा फिल्म में ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed