फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yash first time revealed information about playing Raavan in Nitesh Tiwari Ramayana starring Ranbir Kapoor

Yash: 'रामायण' को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी, बतौर अभिनेता रावण के किरदार को बताया आकर्षक

Tue, 22 Oct 2024 09:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 22 Oct 2024 09:25 PM IST
सार

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। हालांकि, फिल्म में कलाकारों के द्वारा इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच अब कन्नड़ सुपरस्टार यश ने फिल्म में रावण के किरदार को निभाने की पुष्टि की है। 
 

विज्ञापन
Yash first time revealed information about playing Raavan in Nitesh Tiwari Ramayana starring Ranbir Kapoor
यश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नितेश तिवारी की 'रामायण' एक बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसे लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आने लगीं थीं, लेकिन फिल्म के कलाकारों के द्वारा कई मौकों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश के इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाने की खबरें लंबे अरसे से सामने आ रही हैं, लेकिन यश ने कभी अपने किरदार की पुष्टि नहीं की थी। हालांकि, अब आखिरकार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और पुष्टि की है कि वो फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं।

विज्ञापन


यश ने 'रामायण' को लेकर तोड़ी चुप्पी
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में यश ने इसे लेकर बात की है। अभिनेता ने कहा कि वह इस कहानी में रावण के अलावा कोई और किरदार नहीं निभाएंगे। अभिनेता ने आगे कहा कि वह डीएनईजी और प्राइम फोकस के नमित मल्होत्रा से बात कर रहे थे, जब पहली बार उन्हें रामायण के बारे में जानकारी मिली। कन्नड़ सुपरस्टार ने कहा कि वो नमित के जुनून और इसे लेकर उनकी सोच से प्रभावित हुए थे। अभिनेता के मुताबिक, नमित ने उनसे पूछा कि क्या वह रावण की भूमिका के लिए फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगे? इस पर अभिनेता ने उन्हें जवाब दिया था कि अगर किरदार को किरदार की तरह ही दिखाया जाए, अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह फिल्म नहीं बनेगी।
विज्ञापन

Gandi Baat: पोक्सो मामले में बढ़ीं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, इस दिन होगी मुंबई पुलिस के सामने पेशी
विज्ञापन
विज्ञापन

यश को बतौर अभिनेता आकर्षित करता है रावण का किरदार
यश ने आगे बताते हुए कहा, “इस तरह के बजट वाली फिल्म बनाने के लिए, आपको ऐसे अभिनेताओं की जरूरत होती है, जो एक साथ आकर प्रोजेक्ट पर काम करें। यह आपके और आपके स्टारडम से परे होना चाहिए।” अभिनेता ने कहा कि इस पर बातचीत आगे बढ़ी और उन्होंने फिल्म का सह-निर्माण करने का भी फैसला किया। यश ने रावण के किरदार को लेकर कहा, “यह एक बहुत ही आकर्षक किरदार है। मैं इसे किसी और कारण से नहीं करता। रामायण में, अगर आपने मुझसे पूछा होता, ‘क्या आप कोई और किरदार निभाएंगे?’ तो मैं कहता शायद नहीं।"
Annu Kapoor: पैसों के लिए अन्नू कपूर ने चुना अभिनय का रास्ता, अभिनेता ने शुरुआती संघर्षों को किया याद
लीक हुईं थीं सेट से जुड़ी रणबीर-साई पल्लवी की तस्वीरें
अभिनेता ने आगे बताया कि उनके लिए रावण एक अभिनेता के रूप में निभाने के लिए सबसे रोमांचक किरदार है। इसकी वजह है कि उन्हें इस किरदार के अलग-अलग रंग और बारीकियां पसंद हैं। अभिनेता ने कहा कि इसे बहुत अलग तरीके से पेश करने की बहुत गुंजाइश है। एक अभिनेता के रूप में वो इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। अभिनेता ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ये फिल्म काफी अनूठी होगी। बताते चलें कि इस साल की शुरुआत में फिल्म के सेट से एक लीक हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिसमें रणबीर और साई अपने-अपने किरदार राम और सीता के वेशभूषा में दिखे थे। हालांकि, फिल्म की टीम ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  
Amitabh Bachchan: 'केबीसी 16' के मंच पर अमिताभ ने सुनाया मजेदार किस्सा, इस वजह से सीखा नारियल के पेड़ पर चढ़ना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed