सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zakir Khan Delulu Express Set to Premiere on Prime Video Release Date Revealed

Zakir Khan: नया स्टैंडअप स्पेशल लेकर आ रहे जाकिर खान, रिलीज डेट का हुआ एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Mar 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Delulu Express: जाकिर खान के नए स्टैंडअप स्पेशल 'डेलुलु एक्सप्रेस' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यह शो जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

Zakir Khan Delulu Express Set to Premiere on Prime Video Release Date Revealed
जाकिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल 'डेलुलु एक्सप्रेस' के साथ फिर से हंसाने आ रहे हैं। यह शो 27 मार्च, 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। अपने पिछले शो 'जाकिर खान: मनपसंद' और 'तथास्तु' के बाद जाकिर फिर से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

Trending Videos

Mohanlal New Movie: रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना रही 'एल 2 एम्पुरान', एडवांस बुकिंग में किया ये बड़ा कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से शुरू हुआ कॉमेडी का सफर

जाकिर खान का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में एक संगीतमय परिवार में हुआ था। उनके दादाजी उस्ताद मुईनुद्दीन खान एक मशहूर सरंगी वादक थे। जाकिर ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा दिल्ली में बिताया है। यहां से उनका कॉमेडी का सफर शुरू हुआ। पहले वह रेडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते थे। फिर वह कॉमेडी ग्रुप एआईबी के शो ऑन एयर विद एआईबी से जुड़े। इसके बाद उन्होंने 'चाचा विधायक हैं हमारे' और 'कॉमिकस्तान' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी अपनी छाप छोड़ी।
Shalini Pandey: शबाना आजमी के जैसा बनना चाहती हैं शालिनी पांडे, मानती हैं अपना मार्गदर्शक

पहले के शो ने मचाया धमाल

जाकिर का पिछला स्पेशल 'जाकिर खान: मनपसंद' खूब पसंद किया गया था। इसमें उन्होंने गोवा की एक दोस्तों वाली ट्रिप के मजेदार किस्से सुनाए थे, जो दोस्ती और रिश्तों की मस्ती से भरे थे। वहीं, 'तथास्तु' में उन्होंने कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण पेश किया। इस शो में जाकिर ने अपने दादाजी की कहानियों को बयां किया, जिसने दर्शकों को हंसाया भी और भावुक भी किया।
Toxic: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, फैंस को लगेगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed