Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की नई फिल्म का एलान, कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाएंगे अभिनेता
ZEE5 Announces Nawazuddin Siddiqui New Movie: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म का एलान हुआ है। वे परदे पर कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म का एलान हो चुका है। वे बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म का नाम है 'कोस्टाओ'। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने फिल्म का एलान किया है। नवाज फिल्म में कस्टम ऑफिसर कोस्टाओ फर्नांडीज की भूमिका निभाएंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान सेजल शाह ने संभाली है।
क्राइम ड्रामा फिल्म है 'कोस्टाओ'
सेजल शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म को विनोद भानुशाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'कोस्टाओ' क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले जांबाज कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीज के जीवन से प्रेरित है। यह साहस से भरी हुई एक क्राइम ड्रामा फिल्म है।
यह खबर भी पढ़ें:
Dhanush: धनुष की इन आगामी फिल्मों में दिखेगा जबरदस्त एक्शन और रोमांस, साथ ही दिखेगी टूटे दिल की दास्तान
जी5 पर रिलीज होगी फिल्म
अपने समुद्री तट और खूबसूरती के लिए मशूहर गोवा में करीब तीन दशक पहले एक काला पक्ष उजागर हुआ था। तस्करी का पर्दाफाश हुआ था और यह किया था सीमा शुल्क अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीज ने, जिनका किरदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'कोस्टाओ' में निभाने वाले हैं। यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Soha Ali Khan: भतीजे इब्राहिम अली खान को सोहा ने दी जरूरी सलाह, डेब्यू फिल्म को लेकर अभिनेता हुए खूब ट्रोल
1990 के दशक के रहस्यों से उठेगा पर्दा
कोस्टाओ फर्नांडीज ने 1990 के दशक में अपने साहसी मिशन के जरिए भारत में सोने की तस्करी के सबसे बड़े प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। इसमें एक्शन का डोज भी दर्शकों को मिलेगा। इसमें कोस्टाओ फर्नांडीज के जीवन में सामने आई रोमांचक और नाटकीय घटनाओं को दिखाया जाएगा। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर तस्करी के कई प्रयासों को रोका था।
यह खबर भी पढ़ें:
Karan Kundra: तेजस्वी के बारे में बोले करण-‘एक्सपेरिमेंट मेरे ऊपर करती है’, अभिनेत्री के इस हुनर के हुए कायल