सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check claim that a prediction was made about Ajit Pawar dying in a plane crash is false

Fact Check: अजित पवार के विमान दुर्घटना में मौत होने की भविष्यवाणी करने का दावा झूठा, पढ़ें पड़ताल

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 29 Jan 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: अजित पवार की मौत के बाद  श्रुति द्ववेदी नाम की एक महिला ने दावा किया है कि उसने 2019 में अजित पवार के विमान हादसे में मौत होने की भविष्यवाणी की थी। हमारी पड़ताल में यह दावा झूठा निकला है।  

Fact Check claim that a prediction was made about Ajit Pawar dying in a plane crash is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

28 जनवरी को 2026 को एक विमान दुर्घटना में एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र को उपमुख्यमंत्री अजित पवार  का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद श्रुति द्ववेदी नाम की एक महिला का फेसबुक पोस्ट वायरल होने लगा। इस पोस्ट में महिला दावा कर रही थी कि उसने 28 नवंबर 2019 में अजित पवार के विमान हादसे में मौत होने की भविष्यवाणी की थी। महिला ने फेसबुक पर खुद को ज्योतिषी बताया है। महिला ने दावा किया कि उसने लिखा था “ऐ ऐ ट्रोजन : अजित पवार अचानक विमान दुर्घटना में मौत होगी” 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी जांच में सामने आया कि महिला ने इस तरह के कोई दावा नहीं किया था। हमने महिला के सभी सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले और उसके 2019 के पोस्ट की जांच की। हमें महिला के किसी भी अकाउंट पर 2019 में इस तरह की पोस्ट नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

श्रुति द्ववेदी नाम की महिला ने फेसबुक पर एक स्क्रिन शॉट शेयर किया। इसमें 2019 में अजित पवार के विमान हादसे में मरने की भविष्यवाणी की गई थी। महिला दावा कर रही है कि उसने अजित पवार के विमान हादसे में निधन का दावा 28 नवंबर 2019 की पोस्ट में किया था। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने महिला के सभी सोशल मीडिया अकाउंट को सर्च किया। सबसे पहले हमने फेसबुक अकाउंट को सर्च किया। महिला के 28 नवबंर 2019 को किए गए फेसबुक पोस्ट में कहीं भी अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बारे में पोस्ट नहीं किया गया था। श्रुति द्ववेदी के 28 नवबंर 2019 के पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं। 

 

इन पोस्ट के लिंक  आप यहां, यहां, यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते हैं। 

आगे हमने इस महिला का एक्स अकाउंट को भी सर्च किया। यहां भी हमें महिला के द्वारा 2019 में अजित पवार का विमान हादसे में मौत की भविष्यवाणी नहीं मिली। एक्स पर हमने महिला के अकाउंट पर जाकर अजित पवार के कीवर्ड को सर्च किया। यहां हमें महिला का 28 नवंबर 2019 का एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट में महिला ने “ऐ ऐ ट्रोजन : अजित पवार” केवल यही लिखा था। यह वायरल पोस्ट की केवल पहली लाइन है। इसके बाद अजित पवार के विमान हादसे को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं थी। लेकिन जिस पोस्ट के स्क्रीनशॉट को शेयर करके ये पूरा दावा किया गया वो इंटरफेस एक्स अकाउंट का नहीं बल्कि फेसबुक अकाउंट का थी।  क्योंकि एक्स पर कोई भी अकाउंट खोलने पर यूजर नेम भी दिखाता है। लेकिन स्क्रिन शॉट में कोई यूजर नेम नहीं थी। पोस्ट का आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि महिला ने ऐसी कोई भी भीविष्यवाणी नहीं की थी। महिला ने पोस्ट को एडिट करके शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed