Fact Check: तुर्किये के वीडियो को मनाली का बताकर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मनाली में भारी बर्फबारी की वजह से गाड़ी फिसल गई है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गाड़ी फिसलती हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर किया जा रहा है कि यह वीडियो मनाली का है। जहां भारी बर्फबारी की वजह से गाड़ी फिसल रही है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया। हमने पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं है। यह वीडियो तुर्किये का है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि बर्फबारी की वजह से एक गाड़ी फिसलती नजर आ रही है।
कुचेला(@Cric_sudama) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,” और आओ मनाली” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। वहीं, वीडियो में लिखा है मनाली में बर्फबारी के बीच हालात बेहद खतरनाक

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें xebernebzi नाम के इंस्टाग्राम में वायरल वीडियो देखने को मिला। यह पोस्ट 31 दिसंबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां लिखा गया है कि तुर्किये के मलात्या शहर में घटी दुर्घटना।
आगे की पड़ताल में हमें Anadolu Agency नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 29 दिसंबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताते हैं कि मलात्या के येसिल्युर्ट जिले में भारी बर्फबारी के कारण जमी बर्फीली परिस्थितियों के चलते एक कार के फिसलने और दूसरी कार से टकराने का फुटेज सामने आया है।
इसके बाद हमने कीवर्ड की मदद से मनाली में गाड़ी फिसलने के बारे में सर्च किया। इस दौराने हमें एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। इसमें बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसा ही एक डरावना वीडियो मनाली से आया है, जो दिखाता है कि पहाड़ों पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक कार बर्फ पर फिसलती हुई दिख रही है। ड्राइवर ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भी उसके साथ घसीटता हुआ चला गया। यह दिखाता है कि भारी बर्फबारी के कारण मनाली में हालात बेहद खराब हो चुके हैं।
पड़ताल के नतीजे
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को तुर्कीये का पाया है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।
