सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   fact check Nihangs reached shop of young man rinsing his mouth in the Golden Temple sacred pool

Fact Check: पुराने वीडियो को स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने वाले युवक से जोड़कर किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 23 Jan 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ निहंग एक दुकान में घुस रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दुकान का युवक वही है जिसने स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में कुल्ला किया था। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

fact check Nihangs reached shop of young man rinsing his mouth in the Golden Temple sacred pool
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इस वीडियो में एक आदमी अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में कुल्ला करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने युवक की इस हरकत की आलोचना की। अब इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ निहंग सिख नजर आ रहे हैं। निहंग एक दुकान के अंदर जाते हैं और वहां मौजूद शख्स को धमकाते हैं। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि मंदिर में कुल्ला करने वाले आदमी की दुकान पर निहंग सिख पहुंचे। डर कर शख्स ने माफी मांगी।  

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि निंहग सिखों का दुकान में जाने का जो वीडियो शेयर किया जा रहा है वो पुराना है। निहंग सिख वाले वीडियो का स्वर्ण मदिर में युवक के कुल्ला करने वाली घटना से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है निहंग सिख उस युवक की दुकान पर पहुंचे, जिसने स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में कुल्ला किया था। 

जितेंद्र प्रताप सिंह (@jpsin1) नाम के एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर को कुल्ला करके गंदा करने वाले हाथ पैर धोने वाले और  तोहिद का निशान यानी एकमात्र अल्लाह ही सर्वश्रेष्ठ है दिखाने वाले मुस्लिम की दुकान पर कुछ निहंग पहुंचे। उसने माफी मांग लिया और निहंग लोगों ने माफ कर दिया” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 




इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ये वीडियो पंजाब टॉक्स नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर देखने को मिला। इस वीडियो को 27 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया था। इस वीडियो पर एक आदमी ने बताया था कि सिखों के गुरु गुरुगोविंद सिंह जी पर गलत टिप्पणी करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।  

Tamspure_wale नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमें ये वीडियो शेयर किया गया मिला। इस वीडियो को 28 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया था। इस वीडियो के साथ पंजाबी में कैप्शन लिखा गया था “अहमदगढ़ से बुरी खबर आ रही है, ऋषि जिंदल नाम का यह चावल वाला। शहादत के इन दिनों की परवाह किए बिना, वह गुरु गोबिंद सिंह जी के खिलाफ गलत शब्द इस्तेमाल कर रहा था। सिंहों ने उसको पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वैसे, ऐसे आदमी को पुलिस के हवाले करने के बजाय सीधे फेंक देना ही बेहतर होगा।" 

 

जिस वीडियो को मंदिर में कुल्ला करने के लिए बदला लेने के रुप में शेयर किया जा रहा है, वह इंटरनेट पर 27 दिसंबर 2025 से मौजूद है। इसका मंदिर में कुल्ला करने वाली घटना से कोई संबंध नहीं है। क्योंकि युवक द्वारा पवित्र सरोवर को गंदा करने की घटना 16 जनवरी 2026 को हुई थी। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो मंदिर में कुल्ला करने की घटना से पहले का है। इसका स्वर्ण मंदिर में सरोवर को गंदा करने वाले वीडियो के बदले से कोई संबंध नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed