सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Photo of Ayatollah Ali Khameneis 2014 surgery shared as post-death

Fact Check: अयातुल्ला अली खामेनेई की 2014 की सर्जरी की तस्वीर को मौत की बाद की बताकर किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 05 Mar 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर खामेनेई की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है खामेनेई की मौत के बाद अस्पताल में लेटे हुए उनकी तस्वीर सामने आई है। हमारी पड़ताल में यह तस्वीर 12 साल पुरानी निकली है। 

Fact Check Photo of Ayatollah Ali Khameneis 2014 surgery shared as post-death
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और इस्राइल की तरफ से किए गए हमले के बाद से ही पूरे ईरान में उथल-पुथल का माहौल जारी है। शनिवार सुबह शुरू हुए हमलों में इस्राइल ने सटीक निशाना बनाकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके करीबी सैन्य कमांडरों और नेताओं को मार दिया। अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में खामेनेई अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उनके मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है। दावा किया कि यह तस्वीर खामेनेई के मरने के बाद की है। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस तस्वीर के साथ हो रहे दावे को गलत पाया है। हमारी जांच में सामने आया कि यह तस्वीर खामेनेई की ही है लेकिन उसके मरने से बहुत पहले की। तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है, खामेनेई के मरने के बाद उसकी अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क के साथ तस्वरी सामने आई है। 

क्रिप्टो TA किंग (@CryptoTA_King) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “OMG ईरान खामेनेई चले गए?” इसके साथ कई हैशटैग का इस्तेमाल भी किया गया था। #WorldWar3 #Peace #Iran #Tehran #IranRevoIution2026 #Israeli" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक  आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें सितंबर 2014 में प्रकाशित बीबीसी पर्शियन की एक रिपोर्ट भी मिली, जिसमें हाल के सोशल मीडिया पोस्ट वाली इमेज थी। इसमें बताया गया था कि प्रोस्टेट की समस्या और सर्जरी के लिए खामेनेई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट से पता चलता है कि यह तस्वीर हाल की नहीं है। 

आगे हमें डेली मेल पर भी इस तस्वीर के साथ रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 8 सितंबर 2014 को प्रकाशित करके लिखा गया था “ईरान के सुप्रीम लीडर की प्रोस्टेट सर्जरी हुई है और वह तेहरान के एक सरकारी हॉस्पिटल में ठीक हो रहे हैं।"

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि यह तस्वीर 2014 की है। यह खामेनेई के मरने के बाद की तस्वीर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed