सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check UP video showing three Muslim men being beaten shared as an incident from Rajasthan

Fact Check: चंदा मांगने पर तीन लोगों के पीटने का यूपी का पुराना वीडियो राजस्थान का बताकर हो रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 05 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पिटाई का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान का है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो उत्तर प्रदेश का निकला है। 

Fact Check UP video showing three Muslim men being beaten shared as an incident from Rajasthan
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में एक आदमी तीन लोगों को पीटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो राजस्थान का है। यहां राज्य के एक गांव में मदरसा के लिए चार लोग चंदा मांग रहे थे। इसके बाद एक आदमी ने उन्हें पीटकर वहां से भगा दिया। इस वीडियो को हालिया दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो राजस्थान का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है। वीडियो को फरवरी 2026 को शेयर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक आदमी से राजस्थान में मस्जिद बनाने के लिए चंदा मांग रहे तीन लोगों को पीट दिया। वीडियो को हालिया बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

 धुरंधर (@dhurandarx) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा "राजस्थान के एक गांव में मदरसा के नाम पर 4 लोग चंदा मांगने आए थे ..छोटू सिंह नाम के एवं भाई ने चंदा मांगने वालों को थप्पड़ों का चंदा दे दिया" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट बीबीसी पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 23 फरवरी 2026 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट को प्रकाशित करके लिखा गया था “बदायूं: तीन मुस्लिम बुज़ुर्गों की पिटाई वाला वीडियो वायरल” आगे बताया गया था कि इसमें एक युवक, तीन मुस्लिम बुज़ुर्गों को थप्पड़ मारते दिख रहा ह। पुलिस ने शिकायत के बाद अक्षय शर्मा उर्फ छोट्टू नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है और अब वो जेल से बाहर हैं। अब्दुल सलाम ने इस घटना के बारे में कहा, 16 फ़रवरी को हम मोहल्ला कटरा के रहने वाले अपने साथी आरिफ और मोहल्ला सिस्टम टोला के रहने वाले जावीद के साथ बिल्सी तहसील के थाना इस्लाम नगर, रुदायन गए थे। हमें वहां से चंदा इकट्ठा करना था। एक युवक पीछे से आया और उसने हमारा आधार कार्ड देखने को मांगा, इसके बाद उसने हम पर धार्मिक टिप्पणी की, मारा-पीटा, टोपी तक उतारने को कहा। 

 

 

इस दावे के बारे में और अधिक जानने के लिए हमने अमर उजाला ने न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें पता चला कि यह घटना यूपी के बदायूं जिले की है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन में पीटे गए जावेद के भाई अरमान ने बताया कि भाई समेत तीन लोग मुस्लिम मोहल्ले में रमजान आने के चलते जकात मांगने गए थे। एक युवक स्कूटी से जा रहा था। उससे सिर्फ यही पूछा कि यहां मुस्लिम मोहल्ला कहां है और हाईवे का रास्ता किधर है। इतना सुनते ही वह भड़क गया। कहने लगा यहां क्या कर रहे हो। उसने बुजुर्ग भाई की टोपी उतरवाई। तीनों लोगों को थप्पड़ मारे। 200 मीटर तक पीटते हुए और गाली देते हुए लाया। गली के बाहर तक दौड़ाकर भगाया। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो राजस्थान का नहीं बल्की यूपी के बंदायूं का है। इसे फरवरी 2026 में शेयर किया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed