फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहाने के पानी में इन चीजों का करें इस्तेमाल, त्वचा में आएगा निखार और शरीर रहेगा स्वस्थ

Wed, 20 Jan 2021 05:17 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 20 Jan 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
bathing tips for healthy and glowing skin at home health benefits of taking a bath
हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना नहाना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना नहाना चाहिए। स्नान करना हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा होता है। शरीर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी होता है। रोजाना नहाने से दिमाग भी तरोताजा रहता है। रोजाना स्नान करने के बाद भी कई लोगों को स्किन संबंधित समस्याएं हो जाती हैं या त्वचा में निखार नहीं आता है। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनको नहाने के पानी में इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में निखार आने लगेगा और स्किन संबंधित समस्याओं से भी आराम मिलेगा। कई बार नहाने के बाद भी थकान दूर नहीं होती है। इन चीजों के इस्तेमाल से थकान भी दूर हो जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

bathing tips for healthy and glowing skin at home health benefits of taking a bath
नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी और सेंधा नमक मिला लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

फिटकरी और सेंधा नमक

  • नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी और सेंधा नमक मिला लें। फिटकरी और सेंधा मिलाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। नहाने के पानी में फिटकरी और सेंधा नमक मिलाने से शरीर की थकान भी दूर हो जाती है और मसल्स का दर्द भी दूर होता है।
bathing tips for healthy and glowing skin at home health benefits of taking a bath
नहाने से 15-20 मिनट पहले नहाने के पानी में 4 से 5 ग्रीन- टी बैग डालकर छोड़ दें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ग्रीन टी

  • नहाने से 15-20 मिनट पहले नहाने के पानी में 4 से 5 ग्रीन- टी बैग डालकर छोड़ दें। ग्रीन टी में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सीफायर गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए एंटी-एजिंग और क्लींजर का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bathing tips for healthy and glowing skin at home health benefits of taking a bath
बेकिंग सोडा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बेकिंग सोडा

  • शरीर से विषैले टॅाक्सिंस को बाहर निकालने के लिए नहाने के पानी में 4 से 5 टेबलस्पून बेकिंग सोडा डाल लें।
विज्ञापन
bathing tips for healthy and glowing skin at home health benefits of taking a bath
नीम के 8 से 10 पत्ते लें और इन्हें एक गिलास पानी में उबालकर छान लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नीम के पत्ते

  • नीम के 8 से 10 पत्ते लें और इन्हें एक गिलास पानी में उबालकर छान लें। इस पानी को आपने नहाने वाले पानी में मिला लेना है। इस पानी से नहाने से स्किन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। इस पानी से स्नान करने से सूजन की समस्या भी दूर हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed