फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में रोजाना लगाएं नारियल का तेल, त्वचा के रूखेपन की समस्या से मिल जाएगी निजात

Wed, 20 Jan 2021 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 Jan 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
beauty benefits of coconut oil in winter
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay

सर्दियों में ज्यादातर लोगों की समस्या बालों से लेकर त्वचा के रूखेपन की होती है। ऐसे में महंगे मॉइश्चराइज और बालों में तेल से भी अगर ये समस्या स्थाई रूप से खत्म नहीं हो रही है। तो एक बार दिनचर्या में नारियल के तेल को शामिल करें। ये आपके बालों से लेकर त्वचा पर गहरा असर छोड़ेंगे। साथ ही कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। तो चलिए जानें किन तरीकों से नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

beauty benefits of coconut oil in winter
नारियल तेल

नहाने के बाद अगर आप मॉइश्चराइजर लगाने की आदत रखते हैं तो एक बार नारियल का तेल ट्राई करें। रोजाना कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल सर्दियों में नमी को बनाए रखने में मदद करेगा। वैसे आप चाहें तो रोजाना नहाने के पहले पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगा लें। आधे घंटे बाद नहाने से नारियल के तेल की पर्त तो शरीर से उतर जाती है। लेकिन त्वचा नर्म और मुलायम बन जाती है। सर्दियों में त्वचा को रूखेपन से बचाने का ये सबसे कारगर उपाय है। साथ ही इससे स्किन भी चिपचिपी नहीं होती है।

beauty benefits of coconut oil in winter
नारियल तेल

शरीर के किसी भी अंग में खुजली या इंफेक्शन हुआ हो तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बाथरूम में रखें। रोजाना नहाने के बाद उस अंग पर नारियल का तेल लगाने से त्वचा की परेशानियों से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
beauty benefits of coconut oil in winter
नारियल तेल

अगर अंर्तवस्त्रों की वजह से होने वाले निशान, खुजली, जलन से परेशान है तो उस स्थान पर नारियल का तेल नहाने के बाद लगाने से बहुत फायदा होगा। इस नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाएं त्वचा की ज्यादातर समस्या का ये रामबाण इलाज है।

विज्ञापन
beauty benefits of coconut oil in winter
coconut oil

नारियल के तेल का इस्तेमाल मेकअप को साफ करने के लिए भी बेहतर है। महंगे मेकअप रिमूवर या क्लींजिंग मिल्क खरीदने के बजाय नारियल के तेल का इस्तेमाल त्वचा पर नुकसान भी नहीं करेगा और मेकअप उतरने के बाद ड्राई हो रही स्किन को चिकना और मुलायम भी करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed