सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Say Goodbye to Dull Skin With This Viral Under-Eye Blush Trend

Under Eye Makeup Trend: मिनटों में पाएं फ्रेश और ग्लोइंग लुक, ट्राई करें अंडर-आई ब्लश

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 15 Jun 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Under Eye Makeup Trend: आंखें सब कुछ कहती हैं। आपकी थकान और तनाव भी बताती हैं।  ऐसे में आपके लिए जरूरी है, ‘अंडर आई मेकअप’।
 

Say Goodbye to Dull Skin With This Viral Under-Eye Blush Trend
अंडर आई मेकअप - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

शिवांगी चंद्रवंशी



Under Eye Makeup Blush: आज से कुछ साल पहले तक कंटोर मेकअप छाया हुआ था, मगर अब ब्लश ने उसकी जगह ले ली है। नया मेकअप ट्रेंड कहता है कि आप ब्लश को केवल गालों पर नहीं, आंखों के नीचे भी लगाएं। ज्यादा मेकअप न करने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि अंडर आई ब्लश तुरंत हेल्दी और फ्रेश लुक दे सकता है।

क्या है ब्लश ट्रेंड

अंडर आई ब्लश में ब्लश को आंखों के ठीक नीचे और चीकबोन के ऊपरी हिस्से पर लगाया जाता है। यह प्लेसमेंट चेहरे के मिड एरिया को हाईलाइट करती है और नेचुरल फ्लश जैसा इफेक्ट देती है। शुरुआत में यह थोड़ा अलग या ओवर लग सकता है, लेकिन सही तरीके से ब्लेंड करने पर यह बेहद सॉफ्ट और खूबसूरत दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबकी पसंद बन रहा

आजकल ‘नो मेकअप लुक’, ‘सॉफ्ट ग्लैम’ और ‘नेचुरल ब्यूटी’ ज्यादा पसंद की जा रही है। ऐसे में अंडर-आई ब्लश एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही तकनीक और हल्के हाथ से लगाया गया ब्लश आपको बिना ज्यादा मेहनत के ग्लोइंग लुक दे सकता है। वहीं सबसे खास बात है कि यह बिना ज्यादा प्रोडक्ट के चेहरे को ब्राइट और लिफ्टेड दिखाता है। खासकर कैमरे लुक के लिए।
विज्ञापन


प्राकृतिक प्रभाव

अंडर-आई ब्लश चेहरे को विजुअली लिफ्ट करता है। जब ब्लश को ऊपर की ओर लगाया जाता है, तो ध्यान आंखों की तरफ जाता हैै। बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए यह बेस्ट है। यह त्वचा में गरमाहट जोड़ता है और आंखों को ब्राइट दिखाता है। साथ ही यह नेचुरल ब्लड फ्लो जैसा इफेक्ट देता है, जिससे चेहरा ऊर्जावान लगता है।

अप्लाई करने के लिए

सबसे पहले हल्का बेस और जरूरत हो तो कंसीलर लगाएं। इसके बाद क्रीम या लिक्विड ब्लश का छोटा सा डॉट चीकबोन के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। अब हल्के हाथों से ऊपर और बाहर की दिशा में ब्लेंड करें। इसे बेहतर बनाने के लिए है, तो मेकअप को मिनिमल रखें।

ज्यादा प्रोडक्ट नहीं

ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट दीपिका साहा बताती हैं, अंडर आई ब्लश लगाते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतें। अगर त्वचा पर डार्क सर्कल या झाइयां हैं तो हल्का कंसीलर लगाएं। फिर क्रीम या लिक्विड ब्लश चुनें, पाउडर न लगाएं, वह ओवर दिख सकता है। छोटे डॉट लगाकर ऊपर और बाहर की ओर ब्लेंड करें, सीधे डार्क सर्कल पर न लगाएं। ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से बचें। हल्का और नेचुरल रंग चुनें, जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो। अंत में नेचुरल लाइट में चेक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed