सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Skin Care Tips For Heat Rash Home Remedies Ghamoriya ka ilaj

Heat Rash Home Remedies: गर्मी में घमोरियों से हैं परेशान? ये देसी नुस्खा दिला सकता है राहत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 03 Jun 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Skin Care Tips For Heat Rash: गर्मी में घमोरियां दूर करने का देसी नुस्खा क्या है?
चंदन और गुलाब जल का लेप त्वचा को ठंडक पहुंचा सकता है। एलोवेरा जेल लगाने से जलन और खुजली में राहत मिल सकती है। ठंडे पानी से स्नान करें। सूती कपड़े पहनें। शरीर को हाइड्रेट रखें।

Skin Care Tips For Heat Rash Home Remedies Ghamoriya ka ilaj
घमोरियां कैसे ठीक होती हैं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Ghamoriya ka ilaj In Hindi: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं लेकर आता है। इनमें सबसे आम समस्या है घमोरियां (Prickly Heat)। तेज धूप, अधिक पसीना और उमस भरा मौसम त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देता है, जिससे शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने, जलन और खुजली की समस्या होने लगती है। बच्चे हों या बड़े, घमोरियां किसी को भी परेशान कर सकती हैं।

Trending Videos

घमोरियों की वजह से न सिर्फ असहजता महसूस होती है, बल्कि कई बार त्वचा में जलन और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग महंगे पाउडर और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई घरेलू उपाय भी इस समस्या में राहत पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय घरों में सदियों से कुछ प्राकृतिक नुस्खों का उपयोग त्वचा को ठंडक पहुंचाने और घमोरियों से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है। इन उपायों में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को आराम देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यदि समस्या गंभीर हो, पस बनने लगे या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि गर्मी में घमोरियों से राहत पाने के लिए कौन-से देसी उपाय अपनाए जा सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

घमोरियां क्यों होती हैं?

घमोरियां गर्मियों में होती है। इसका कारण है पसीने की ग्रंथियां बंद होना। 
 

  • अत्यधिक पसीना आने पर त्वचा के छिद्र बंद हो सकते हैं।

  • उमस और गर्म वातावरण जोखिम बढ़ाता है।

  • टाइट और सिंथेटिक कपड़े समस्या को बढ़ा सकते हैं।

  • बच्चों और अधिक पसीना आने वाले लोगों में यह ज्यादा देखने को मिलती है।


घमोरियों में कौन-सा देसी उपाय राहत दे सकता है?


एलोवेरा और गुलाब जल

  • ताजा एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है।

  • गुलाब जल त्वचा को तरोताजा महसूस करा सकता है।

  • दोनों का उपयोग त्वचा की जलन कम करने में सहायक माना जाता है।

  • पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर परीक्षण कर लें।


घमोरियों से बचने के लिए क्या करें?

 

  • दिन में पर्याप्त पानी पिएं।

  • ढीले और सूती कपड़े पहनें।

  • अधिक देर तक पसीने वाले कपड़े न पहनें।

  • धूप से लौटने के बाद स्नान करें।

  • त्वचा को साफ और सूखा रखें।


क्या खानपान का भी असर पड़ता है?

घमोरियां से बचने के लिए शरीर को ठंडा रखना जरूरी है।
 

  • नारियल पानी, छाछ और मौसमी फल लें।

  • अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करें।

  • खीरा, तरबूज और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।

  • शरीर में पानी की कमी न होने दें।


डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

घमोरियां में कुछ लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अगर ये लक्षण या संकेत दिखें तो तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करें। जैसे,
 

  • घमोरियों में तेज दर्द हो।

  • पस या संक्रमण दिखाई दे।

  • बुखार के साथ समस्या बढ़े।

  • घरेलू उपायों के बावजूद आराम न मिले।

  • त्वचा पर सूजन या गंभीर एलर्जी हो जाए।
     

ध्यान दें: घरेलू उपाय सभी लोगों पर समान प्रभाव नहीं दिखाते। यदि लक्षण गंभीर हों तो चिकित्सकीय सलाह लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed