Ice Facial Benefits: 2 मिनट का आइस मसाज देगा इंस्टेंट ग्लो! पर भूल से भी न करें ये गलती
Summer Skin Care Tips: क्या गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाना फायदेमंद है? गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा को ठंडक, फ्रेशनेस और ग्लो मिल सकता है। यह सूजन और पिंपल्स कम करने में मदद करती है, लेकिन ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे पर बर्फ लगाने के 5 फायदे
स्किन को तुरंत ठंडक और ताजगी मिलती है
- बर्फ चेहरे की गर्मी और जलन कम करने में मदद करती है।
- तेज धूप के बाद आइस मसाज करने से राहत महसूस होती है।
- यह त्वचा को इंस्टेंट रिफ्रेशिंग इफेक्ट देता है।
पिंपल्स और सूजन कम करने में मददगार
- आइस फेशियल त्वचा की सूजन और रेडनेस कम कर सकता है।
- पिंपल्स की जलन और दर्द में राहत मिल सकती है।
- ठंडक की वजह से स्किन शांत महसूस करती है।
चेहरे पर ग्लो और टाइटनेस आती है
- बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और चमकदार दिख सकता है।
- मेकअप से पहले आइस रब करने से स्किन स्मूथ लगती है।
आइस फेशियल के नुकसान
ज्यादा इस्तेमाल करने से हो सकता है नुकसान
- सीधे बर्फ लगाने से त्वचा लाल और सेंसिटिव हो सकती है।
- ड्राई स्किन वालों को ज्यादा आइस फेशियल से नुकसान हो सकता है।
- लंबे समय तक बर्फ लगाने से स्किन इरिटेशन हो सकती है।