Bollywood Inspired Eid Look: बकरीद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों का ही नहीं, बल्कि फैशन और ट्रेडिशनल स्टाइल का भी खास मौका माना जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, परिवार और दोस्तों से मिलते हैं और खास अंदाज में त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में हर किसी की कोशिश होती है कि उनका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे।
Bakrid Fashion Tips: बकरीद पर दिखना है सबसे खूबसूरत? इन अभिनेत्रियों से लें फैशन टिप्स
Eid Celebrity Look Ideas:बकरीद पर ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक पाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों के शरारा, अनारकली सूट, चिकनकारी कुर्ता और हल्के मेकअप वाले स्टाइल को फॉलो किया जा सकता है। पेस्टल रंग, मिनिमल ज्वेलरी और आरामदायक फैब्रिक इस मौसम में ट्रेंड में माने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में कौन से आउटफिट हैं?
शरारा और गरारा सूट
ईद हो या बकरीद, महिलाएं सहजता के साथ स्टाइल और फेस्टिव लुक पाने के लिए शरारा और गरारा सूट को अपनाती हैं। ये आउटफिट फैशन इस वर्ष भी ट्रेंड में है। इस बकरीद पर फ्लोरल प्रिंट के या जरी वर्क वाले शरारा सेट या गरारा सूट से खुद को स्टाइल करें।
अनारकली सूट
बकरीद के मौके पर अनारकली सूट पहनकर तैयार हो सकती है। अनारकली सूट आपको एलिगेंट और फेस्टिव लुक देते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं और कई सेलेब्स के भी पसंदीदा हैं। अनारकली सूट फ्लोरल प्रिंट या पेस्टल रंगों में चुन सकते हैं।
चिकनकारी कुर्ता
गर्मियों में चिकनकारी कुर्ता आरामदायक माना जाता है। बकरीद के मौके पर अगर आप खुद को चिकनकारी सूट या कुर्ता व पलाजो से स्टाइल करते हैं तो इस तरह के परिधान क्लास के साथ कंफर्ट भी देंगे।
किस तरह की ज्वेलरी बकरीद लुक को बेहतर बना सकती है?
-
झुमके और चांदबाली हमेशा ट्रेंड में रहते हैं।
-
ऑक्सीडाइज्ड और पर्ल ज्वेलरी एलिगेंट लुक देती है।
-
ज्यादा भारी ज्वेलरी की बजाय मिनिमल स्टाइल चुनना बेहतर हो सकता है।
-
हाथों में कंगन और अंगूठियां ट्रेडिशनल टच देती हैं।
-
मैचिंग दुपट्टा और ज्वेलरी पूरे लुक को कंप्लीट करते हैं।