Nautapa 2026 Summer Makeup Tips For Women: नौतपा की तेज गर्मी और उमस सिर्फ शरीर ही नहीं, आपके मेकअप की भी परीक्षा लेती है। घर से निकलते वक्त किया गया परफेक्ट मेकअप कुछ ही देर में पसीने, ऑयली स्किन और धूप की वजह से पैची, केकी और फीका दिखने लगता है। खासकर दफ्तर जाने वाली महिलाओं, कॉलेज गर्ल्स और शादी-पार्टी में तैयार होने वाली महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है।
Sweat Proof Makeup Tips: नौतपा में मेकअप पिघलने से बचाना है? अपनाएं गर्मी के ये ब्यूटी टिप्स
Waterproof Makeup Hacks: नौतपा में मेकअप पिघलने से बचाने के लिए ऑयल-फ्री प्राइमर, मैट फाउंडेशन और वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। मेकअप को सेटिंग पाउडर और सेटिंग स्प्रे से लॉक करें। साथ ही ब्लॉटिंग पेपर और मिनिमल मेकअप अपनाने से चेहरा लंबे समय तक फ्रेश दिखता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतपा में मेकअप को पसीना मुक्त बनाने के आसान टिप्स
स्किन को करें सही तरीके से तैयार
-
मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करें।
-
ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेट रहे।
-
आइस क्यूब से फेस मसाज करने पर पसीना कम आता है।
-
सनस्क्रीन जरूर लगाएं, लेकिन हल्का और नाॅन ग्रीसी चुनें।
प्राइमर है गर्मियों का सबसे बड़ा हथियार
-
पसीना मुक्त मेकअप के लिए मैट प्राइमर जरूर लगाएं।
-
यह चेहरे के पोर्स को ब्लर करता है और ऑयल कंट्रोल करता है।
-
खासकर टी जोन एरिया पर प्राइमर लगाने से मेकअप ज्यादा देर टिकता है।
-
सिलिकॉन-बेस्ड प्राइमर गर्मियों में बेहतर रिजल्ट देते हैं।
हैवी फाउंडेशन छोड़ें, अपनाएं हल्का मेकअप
-
गर्मियों में हैवी फाउंडेशन जल्दी पिघलता है।
-
बीबी क्रीम, स्किन टिंट या लाइटवेट मैट फाउंडेशन चुनें।
-
मेकअप को ब्यूटी ब्लैंडर से डैब करके लगाएं।
-
ज्यादा लेयरिंग करने से फेस केकी दिख सकता है।
वाॅटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
-
वाटरप्रूफ काजल, मस्कारा और आई लाइनर चुनें।
-
क्रीम ब्लश की जगह पाउडर ब्लश इस्तेमाल करें।
-
मैट लिपस्टिक गर्मियों में ज्यादा देर टिकती है।
-
लाॅन्ग लास्टिंग मेकअप प्रोडक्ट्स पसीने में भी स्मज नहीं होते।