safed baal kale kaise kare naturally: आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है। पहले जहां बढ़ती उम्र में ही सफेद बाल दिखाई देते थे, वहीं अब 20 से 30 साल की उम्र के युवाओं में भी यह परेशानी तेजी से बढ़ रही है। बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, अनहेल्दी खानपान और बढ़ता प्रदूषण इसके बड़े कारण माने जाते हैं। कई लोग सफेद बाल छिपाने के लिए हेयर डाई और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका उपयोग बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
{"_id":"6a1181f6338a3b1cf009aa86","slug":"white-hair-care-home-remedies-safed-baal-kale-kaise-kare-naturally-2026-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grey Hair Care: बिना हेयर डाई के बालों को दें नेचुरल काला रंग, अपनाएं ये टिप्स","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Grey Hair Care: बिना हेयर डाई के बालों को दें नेचुरल काला रंग, अपनाएं ये टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 28 May 2026 03:37 PM IST
सार
White Hair Home Remedies: कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे तनाव, खराब डाइट, विटामिन की कमी और प्रदूषण जैसी वजहें हो सकती हैं। आंवला, करी पत्ता, नारियल तेल, हेल्दी डाइट और सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर सफेद बालों की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
बिना डाई सफेद बालों को काला कैसे करें
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला
- फोटो : Adobe Stock
आंवला और करी पत्ता का करें इस्तेमाल
- आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
- आंवला तेल या आंवला पाउडर को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
- वहीं करी पत्ता भी बालों के लिए लाभकारी माना जाता है।
- नारियल तेल में करी पत्ता उबालकर लगाने से बालों को पोषण मिलता है और सफेद बालों की समस्या कम हो सकती है।
Trending Videos
Coconut Oil
- फोटो : Adobe stock
आंवला और नारियल तेल
आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C बालों को पोषण देने में मदद करता है।
इस्तेमाल का तरीका
- 2 चम्मच आंवला पाउडर लें।
- नारियल तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें।
- ठंडा होने के बाद बालों की जड़ों में लगाएं।
- 1 घंटे बाद धो लें।
सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करने से फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करी पत्ता
- फोटो : Adobe Stock
करी पत्ता हेयर ऑयल
करी पत्ता बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद कर सकता है।
कैसे बनाएं:
- नारियल तेल में 10-15 करी पत्ते डालें
- पत्तों के काले होने तक गर्म करें
- ठंडा करके बालों में मसाज करें।
- रातभर लगाकर सुबह धो सकते हैं।
विज्ञापन
Hair Care
- फोटो : Adobe stock
ब्लैक टी रिंस
ब्लैक टी बालों को नेचुरल डार्क टोन देने में मदद कर सकती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- 2 कप पानी में 2 चम्मच चायपत्ती उबालें
- ठंडा होने पर बालों में लगाएं
- 30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें
- यह उपाय बालों में शाइन भी बढ़ा सकता है।